Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

केन्द्रीय बजट में हरियाणा और अन्य राज्यों के लिए विशेष प्रावधान करने का आग्रह

Updated on Thursday, January 17, 2013 14:33 PM IST

चंडीगढ  - हरियाणा सरकार ने केन्द्र से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)में आधारभूत संरचना विकास को एक राष्ट्रीय परियोजना के रूप में शुरू करने तथा इस क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकास करने के लिए केन्द्रीय बजट में हरियाणा और अन्य राज्यों के लिए विशेष प्रावधान करने का आग्रह किया है।

                हरियाणा के वित्त मंत्री श्री हरमोहिन्द्र सिंह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्तमंत्री श्री पी.चिदम्बरम को प्रस्तुत बजट पूर्व ज्ञापन में यह मांग रखी। चूंकि देश के शेष राज्यों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकास से अत्यधिक लाभ हुआ है, इसलिए आगामी बजट में हरियाणा के लिए विशेष प्रावधान किया जाना चाहिए।

                मांग को उचित ठहराते हुए श्री च_ïा ने तर्क दिया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, जिसका 40 प्रतिशत हिस्सा हरियाणा में पड़ता है, ने जीवन के सभी क्षेत्रों से लोगों को अधिकतम अवसरों की पेशकश की है। इस क्षेत्र में शहरी आबादी 50.13 प्रतिशत से बढक़र 53.90 प्रतिशत हो गई है। जनसंख्या में इस अप्रत्याशित वृद्घि से उत्पन्न हुई अनेक चुनौतियों से हरियाणा सरकार निपटने की कोशिश कर रही है,जिनमें कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना,सस्ते आवास, स्वास्थ्य, पेयजल के क्षेत्र में आधारभूत संरचना उन्नयन तथा सडक़, रेल, हवाई तथा मैट्रो नेटवर्क के माध्यम से सम्पर्कता शामिल है। श्री च_ïा ने मांग की कि और अधिक संसाधनों की आवश्यकता अनिवार्य हो गई है,जिसे केन्द्र को विशेष प्रावधान करके उपलब्ध करवाना  चाहिए।

                उन्होंने कहा कि गुडग़ांव एक प्रमुख वाणिज्यिक और औद्योगिक हब के रूप में उभरा है। जनगणना,2011 के अनुसार गुडग़ांव की आबादी लगभग 9.5 लाख पर पहुंच गई है। यह आबादी लगभग 5 लाख अस्थाई आबादी के अतिरिक्त है। इससे गुडग़ांव की आधारभूत संरचना पर बहुत प्रभाव पड़ा है, इसलिए गुडग़ांव शहर को जवाहरलाल नेहरु राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम)के तहत शामिल किया जाना चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा कि मैं यहां केन्द्र से आवश्यक शहरी आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाने के लिए हमारी मदद हेतु अधिक से अधिक केन्द्रीय सहायता मुहैया करवाने की आवश्यकता पर भी बल दूंगा। 

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X