Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

भारतीय मतदाता बिल्कुल जागरूक नहीं है’, विषय पर करनाल में आयोजित की गई राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता

Updated on Thursday, January 17, 2013 14:28 PM IST

चंडीगढ़  - हरियाणा देश का ऐसा राज्य है, जहां नए मतदाताओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज, बूथ व इससे संबंधी अन्य जानकारी भी एसएमएस के माध्यम से मतदाताओं को  उपलब्ध करवाई जाती हैं। मतदाता भी चुनाव कार्यालय के नम्बर- 92151-56503 पर एसएमएस से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 46 लाख 84 हजार 233 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो चुका है, इनमें 79 लाख 84 हजार 762 पुरुष तथा 66 लाख 99 हजार 471 महिला मतदाता शामिल हैं। गत अक्टूबर माह से 20 नवंबर 2012 तक राज्य में चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रदेश में 8 लाख 4 हजार 759 नए मतदाता बनाए गए हैं।

   हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व चुनाव विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्रीकांत वालगद ने यह जानकारी आज करनाल के दयाल सिंह कालेज के सभागार में लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया के संदर्भ में ‘भारतीय मतदाता बिल्कुल जागरूक नहीं है’, विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए दी। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में रखा गया है, ताकि इस कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके । उन्होंने कहा कि हर योग्य व्यक्ति को वोट बनवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग की ओर से पूरे साल में गोष्ठियां, सेमीनार तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करके प्रेरित किया जाता है और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे। चुनाव विभाग का प्रयास है कि कोई भी योग्य व्यक्ति अपना वोट बनवाने से वंचित न रहे। लोगों की जागरूकता के लिए वे सभी माध्यमों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्याॢथयों को वोट बनवाने की सुविधा कालेज में उपलब्ध करवाई जाती है, इसके लिए फार्म संबंधित कालेज में ही उपलब्ध करवाए जाते हैं। उन्होंनेे युवाओं से आग्रह किया कि वह अपनी वोट बनवाकर अपने अधिकार को पहचानें तथा वोट का प्रयोग अपने सिद्धान्तों के आधार पर करें, तभी सही मायने में लोकतंत्र सफल रह सकता है। संविधान के तहत प्रत्येक 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले भारत के प्रत्येक नागरिक को वोट बनवाने का अधिकार है।

      जिला करनाल की उपायुक्त रेनू एस. फुलिया ने कहा कि 18 वर्ष की आयु में व्यक्ति जिम्मेदार नागरिक हो जाता है, उसे अपना वोट बनवाकर स्वयं की जिम्मेदारी के साथ-साथ अपने साथियों , सगे-संबंधी तथा दोस्तों के वोट भी बनवाने चाहिए। उन्होंने बताया कि करनाल जिला में 8 लाख 55 हजार 925 व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह सभी का कर्तव्य है कि ऐसे योग्य लोगों को वोट बनवाने के लिए आगे लाये ताकि जिले में शत प्रतिशत वोट बन सके। उन्होंने कहा कि करनाल जिले को किसी मामले में पीछे नहीं रखना है, इसके लिए यहां के नागरिकों को जागरूक होना होगा और सभी 18 वर्ष के आयु के लडक़े-लडक़ी, महिला-पुरूष को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि नये वोट बनाने का जो अभियान चलाया जा रहा है, इसमें युवाओं व महिलाओं की वोट बनवाने पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने लड़कियों के अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपनी लडक़ी के 18 साल पूरे होने पर उसका वोट जरूर बनवाएं, चाहे वह अविवाहित ही क्यों न हों। उन्होंने बताया कि करनाल जिला में भी एसएमएस के माध्यम से मतदाताओं को चुनाव कार्यालय से जुड़ी सूचनाएं प्रदान की जाती है। इन सूचनाओं के प्रसारण से इस वर्ष जिला के करीब 35 हजार 852 नये वोटर वोट बनवाने के लिए आगे आए हैं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X