चण्डीगढ़ : तीन दिवसीय हरियाणा राज्य स्तरीय पैराओलम्पिक स्पोर्ट्स कम्पीटीशन का आयोजन पंचकुला स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स सेक्टर -3 में अतिरिक्त निर्देशक खेल विभाग, हरियाणा श्री ओ पी शर्मा ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के लगभग 350 खिलाडी भाग ले रहे॒ है। इस प्रतियोगिता में कुल 9 खेलें की जा रही है जिनमें मुख्यता 100 मीटर , 200 मीटर ,जेवलिन थ्रो ,पॉवर लिफ्टिंग , शॉट पुट आदि खेलें॒ करवाई जा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि राज्य स्तर से विजेता खिलाडी राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। कुछ समय पूर्व ही लंदन में॒॒ आयोजित॒॒ पैराओलम्पिक॒ खेलों॒ में पंचकुला के नरेंदर कुमार॒॒ ने भाग लेकर न केवल प्रदेश का बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। इसी तरह पानीपत के 10 वर्षीय नवदीप ने 200 मीटर की दौड़ में॒सोने का व 100 मीटर दौड़ में चांदी॒का पदक प्राप्त करने पर उसे राष्ट्रपति अवार्ड॒से समानित किया गया है। यह खेल प्रतिवर्ष इन अक्षम खिलाडियों का मनोबल बढाने॒के लिए आयोजित किये जाते है। तीन दिवसीय॒ खेलों में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 150 रूपये प्रतिदिन व किसी॒ भी खेल में प्रथम , द्वितीय व तृतीय आने वाले खिलाडियों को क्रमशः 500 रूपये , 300 रूपये व 200 रूपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
अतिरिक्त निर्देशक खेल विभाग, हरियाणा श्री ओ पी शर्मा ने इस अवसर पर॒॒पैराओलम्पिक॒ खेलों के शुभारम्भ की घोषणा की। वही पंचकुला के खिलाडी॒॒ नरेंदर कुमार॒॒ने सभी खिलाडियों को खेल भावना से खेल ने॒॒ की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर 100 मीटर की दौड़ भी करवाई गयी व प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले खिलाडियों को पुरस्कार भी दिए गये।