चण्डीगढ़, 14 जनवरी— हरियाणा पुलिस ने कैथल में जान से मारने की धमकी देते हुए युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कृष्ण व सागर वासी चीका को गिरफ्तार किया है। रवि उर्फ टिंकु एक लड़की को काफी दिनों से रास्ते में अशिष्ट भाषा में छेड़छाड़ करते हुए तंग करते हुए जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी रवि उर्फ टिंकु पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पुछताछ की जा रही है, तथा दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 2 मामलों में 5 आरोपियों से चोरीशुदा बाईक, टावर बैटरी तथा वारदात में प्रयुक्त पीकअप गाड़ी बरामद की है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रवक्ता ने बताया पुलिस ने खुराना रोड़ बाईपास से चोरीशुदा बाईक समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 फरवरी 2011 को हाऊसिंग बोर्ड कलोनी चीका वासी नरेश कुमार की पहेवा रोड़ स्थित अमर पैलेस के बाहर से स्प्लैडर बाईक चोरी हो गई। आरोपीयो की पहचान सोनु वासी हरसौला तथा वकील वासी कालुवाली गामडी पट्टी अफगान के रुप में हुई है। उन्होंने बताया दुसरे मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे 4 आरोपियों के कब्जा से पुलिस ने किठाना स्थित वोड़ाफोन टावर से चोरीशुदा हजारों रुपये मुल्य की 8 बैटरी व वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली है। तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई, जिनके पास शेष संपत्ती बताई गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने रिमांड दौरान शातिर जालसाल से 4 लाख रुपये नगदी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अर्जुन नगर कैथल निवासी तरसेम से आरोपी बिजेंद्र वासी अलेवा ने नगदी दोगुनी करने के बहाने धोखाधड़ी करते हुए सितंबर माह में लाखों रुपये नगदी हड़प ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया, तथा उसके कब्जा से हड़पी गई 4 लाख रुपये नगदी बरामद कर ली।
प्रवक्ता ने बताया कि आयकर कार्यालय से बाऊचर चुरा जाली हस्ताक्षर कर हेराफेरी करते हुए करीब 2 करोड़ नगदी का गबन करने के मामले में वांछित 8वें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 4 अगस्त को ईंकम टैक्स कार्यालय से एक शातिर आपराधिक गिरोह के आरोपियों ने 241 बाऊचर चुरा लिए थे। गिरोह के सदस्यों द्वारा कई बाऊचरों नें जाली हस्ताक्षर करते हुए बैंक से बेईमानी पुर्वक नगदी प्राप्त कर ली गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए मामले में लिप्त आरोपी रोहताश निवासी धमुपत्ती क्यौड़क को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जा से हड़पी गई 50 हजार रुपये नगदी बरामद कर ली गई, आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया अब तक 8 आरोपियों के कब्जा से 47 लाख 12 हजार रुपये नगदी तथा 2 बाईक बरामद की जा चुकी है ।