Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

गोहाना-महम वाया लाखनमाजरा रोड का नवनिर्माण करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से होगा तैयार- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

Updated on Tuesday, January 15, 2013 12:09 PM IST

चंडीगढ़, 14 जनवरी- कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मकर सक्रान्ति व नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नए वर्ष में भी विकास के मामले में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सांसद हुड्डा ने कहा कि गोहाना-महम वाया लाखनमाजरा रोड का नवनिर्माण करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से होगा। उन्होंने कहा कि यह रोड मौजूदा रोड से अधिक चौड़ा व मजबूत होगा। एन.सी.आर. प्लानिंग बोर्ड से इसे मंजूरी मिल चुकी है।
        सांसद आज रोहतक के बैंसी गांव में गौशाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने रोहतक स्थित छोटूराम धर्मशाला में कंबल वितरण कार्यक्रम में भी शिरकत की।
    बैंसी में जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में हुए ढांचागत विकास के बलबूते प्रदेश में विकास के नए रास्ते खुले हैं। सांसद ने कहा कि रोहतक-जीन्द और रोहतक-हिसार रोड भी फोरलेन होने की प्रक्रिया में हैं। सांसद ने कहा कि विकास के इसी दौर में दशकों पुरानी मांग के रूप में लाखनमाजरा रेलवे हाल्ट शुरू हुआ है और पैसेंजर गाडि़यों का ठहराव यहां हो रहा है। जिम्मेदारी के साथ मांग के अनुरूप अन्य ट्रेनों का ठहराव भी करवाने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, कोशिश है कि मेहनत और ईमानदारी के साथ आपकी बात दिल्ली में रखूं। दीपेंद्र ने कहा आपकी भावनाएं देश की सबसे बड़ी पंचायत में रखते हुए इस बात का प्रयास रहता है कि देश के 544 सांसदों को भी एहसास हो कि आपकी आवाज किसी से कमजोर नहीं है।
        महम के विधायक आनन्द सिंह दांगी ने इस अवसर पर गौशाला संचालकों व आसपास से पहुंचे लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हमेशा प्रदेश की भलाई का कार्य किया है। उन्होंने कहा हाल ही में गन्ने के दाम बढाकर इस बात को प्रमाणित कर दिया है कि किसान को मजबूत करने का काम वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने कहा हरियाणा इकलौता ऐसा प्रदेश है जहां किसानों को गन्ने का भुगतान 15 दिनों की रिकार्ड अवधि में हो रहा है। उन्होंने कहा सच तो यह है कि मुख्यमंत्री हुड्डा एक जनसेवक के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
    इससे पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक की छोटूराम धर्मशाला में मकर सक्रान्ति के अवसर पर बुजुर्ग सम्मान समारोह में जरूरतमंद गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए। कांग्रेसी नेता कर्मबीर देशवाल व बलवान रंगा द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में 1500 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर सांसद ने सभी को मकर सक्रान्ति की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर रोहतक के विधायक बीबी बत्तरा ने मकर सक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा खुशहाली की ओर अग्रसर है। पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा ने मौके पर मकर सक्रांति की शुभकानाओं के साथ कहा कि हरियाणा सरकार मौजूदा वर्ष को उद्योग व रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। यह मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रगतिशील सोच का नतीजा है कि हरियाणा सभी क्षेत्रों में अव्वल साबित हुआ है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X