Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा में पंजाब की तर्ज पर प्रत्येक आपरेशन सर्कल के एक 11 केवी फीडर को पायलट परियोजना

Updated on Wednesday, January 16, 2013 10:50 AM IST

चण्डीगढ़ : हरियाणा बिजली वितरण निगम राज्य में बिजली आपूर्ति के लिए पंजाब की तर्ज पर प्रत्येक आपरेशन सर्कल के एक 11 केवी फीडर को पायलट परियोजना में शामिल करेगा। बिजली निगमों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेन्द्र सिंह ने पंजाब माडल की प्रस्तुति देखने उपरांत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पीएसईबी अभियंताओं और वरिष्ठ अभियंताओं के साथ इस मुद्दे पर बातचीत करने के बाद दी।

        उन्होंने कहा कि इस संबंध में इस प्रणाली की पूरी जानकारी के लिए एक कोर कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट पं्रबधन को सौंपेगी। रिपोर्ट को निगमों के निदेशकों को उनके विचार के लिए भी सौंपा जाएगा।

        उन्होंने कहा कि निगमों द्वारा राज्य में पहले ही प्रणाली सुद्ृढीकरण कार्यक्रम लागू किया गया है। इस माडल के तहत इच्छुक गांवों को शहरों की तर्ज पर बिजली मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसे गांवों की पहचान करें जहां पर पिछले 18 महीनों तक के बिल लेने लंबित हों। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली की सहायता से बिजली आपूर्ति में कम रूकावट, वोल्टेज में बढोतरी, ओवरलोडिंग की समस्या में कमी, उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति के  संबंध में शिकायतें और दुर्घटनाओं की संभावनाओं में कमी आई है।

        उत्तरी भारत बिजली इंजीनियर फेडरेशन के महासचिव भूपेन्द्र सिंह ने इस मॉडल की प्रस्तुति दी तथा कम लागत के इस मॉडल के मुख्य बिन्दुओं के बारे में बताया। भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मॉडल में सुधार के लिए किए गए निवेश को इसके लागू होने के डेढ साल के अंदर वसूली की जा सकती है। इससे वितरण ट्रांसफार्मरों की खराबी दर में भी महत्वपूर्ण कमी आएगी।

        उन्होंने बताया कि इस मॉडल को पायलट परियोजना के लिए वेस्ट डिवीजन पटियाला के चार फीडरों पर शुरू किया गया था। सही और प्रामाणिक एनर्जी ऑडिट के लिए पूरे स्वतंत्र फीडरों का चयन किया गया था। पायलट परियोजना में दो ग्रामीण फीडर, एक शहरी कुंडी** क्षेत्र फीडर व एक फीडर शहर की पॉश कालोनी का था। निम्न दबाव वितरण प्रणाली को फिर से लागू किया गया तथा मीटरों को पिलर बक्सों में लगाया गया। पायलट परियोजना के पूरा होने पर पंजाब राज्य वितरण निगमों के बोर्ड प्रबन्धन द्वारा इसके परिणामों को अपनाया गया तथा ग्रामीण बिजली निगमों की निधि की सहायता से इसे पूरे प्रदेश में बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 20 लाख उपभोक्ताओं के मीटरों को पिलर बक्सों में स्थापित किया जा चुका है तथा बाकि मीटरों का स्थापित किया जा रहा है।

        बैठक में ये विचार-विमर्श किया गया कि इस मॉडल के तहत आपूर्ति के निम्न दबाव भाग को कम किया जाए, खुली तारों की जगह इन्सुलेटिड केबलें लगाई जाए, मीटरों को घरों से बाहर पिलरों में स्थापित किया जाए तथा उचित एनर्जी ऑडिट व प्रतिष्ठानों का अनुक्रमण सुनिश्चित किया जाए। मॉडल के और तकनीकी सुधारों के लिए इसे प्रदेश के वरिष्ठ बिजली अभियंताओं के स्तर पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X