Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

सांसद दीपेंद्र सिंह हुडडा ने नक्सलियों के हमले के दोनों शहीदों के परिवारों को दी सांत्वना

Updated on Wednesday, January 16, 2013 10:39 AM IST

चण्डीगढ़ — सांसद दीपेंद्र सिंह हुडडा ने आज कोसली में एक सप्ताह पूर्व नक्सलियों के हमले का शिकार हुए इलाके के दोनों शहीदों के गांव नांगल पठानी व नया गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और पीडि़त परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपनिरीक्षक शहीद प्रदीप यादव व हैंड कांस्टेबल रोहतास सिंह के परिजनों को सांत्वना देते हुए उनकी असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होने इस अवसर पर नया गांव में खेल स्टेडियम बनवाने,शहीद स्मारक बनवाने और स्टेडियम का नाम शहीद प्रदीप यादव के नाम पर करने और गांव नांगल पठानी में  स्टेडियम का नाम शहीद रोहतास सिंह के नाम पर नामकरण करने और शहीद स्मारक बनवाने की घोषणा भी की।

        गौरतलब है कि झारखंड के लातेहार इलाके में पिछले कई दिनों से सीआरपीएफ की दो कंपनियों का नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चल रहा था। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार और हैंडकांस्टेबल रोहतास सिंह ने बहादुरी का परिचय देते हुए नक्सलियों ने सीधा मुकाबला किया और वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शहीद उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार (28)नया गांव भाला व हैंड कांस्टेबल रोहतास सिंह गांव नांगल पठानी के निवासी थे। क्षेत्र के दोनों जवान सीआरपीएफ की 134 व 112 बटालियन में तैनात थे। सांसद दीपेंद्र सिंह हुडडा आज दोपहर बाद कोसली पहुंचे और दोनों शहीदों के परिवारजनों के बीच पहुंचकर शोक जताया। उन्होंने शहीद प्रदीप के चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि दी।

        इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुडडा ने कहा कोसली क्षेत्र वीरों की खान है और यहां  से सैनिक देश की शरहदों पर भारत मां की सेवा में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार और रोहतास सिंह महान देशभक्त थे,जिन्होंने भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की बलि दी। सांसद हुडडा ने दोहराया कि ऐसे महान भक्तों पर हमें न केवल गर्व है,बल्कि युवा पीढ़ी को भी सेनाओं में भर्ती होकर देश की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां के वीर जवानों ने दुश्मनों के दांत खटटे करते हुए उनसे जमकर मुकाबला किया और उन्होेंने गोली पीठ में नहीं बल्कि छाती में खाई है,जिससे यह साबित होता है कि यहां का जवान बहादुर और निडर है।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुडडा ने शहीद प्रदीप यादव के भाई संदीप यादव को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होने इस अवसर पर नया गांव में खेल स्टेडियम बनवाने,शहीद स्मारक बनवाने और स्टेडियम का नाम शहीद प्रदीप यादव के नाम पर करने की घोषणा की। इसके बाद सांसद दीपेंद्र सिंह गांव नांगल पठानी स्थित हैंडकांस्टेबल शहीद रोहतास के घर पहुंचे और दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शहीदों को पूरा मान सम्मान देने के लिए सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने गांव के स्टेडियम का नाम शहीद रोहतास सिंह के नाम पर नामकरण करने और शहीद स्मारक बनवाने की घोषणा की। उन्होंने दोनों गांवों के सड़क मार्गों की मुरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X