वाराणसी - भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दे डाला है। आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा है कि जो लोग सूर्य नमस्कार को नहीं मानते, उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिए। वह यहीं नहीं रुके और यहां तक कह डाला कि जिन्हें योग से परहेज है, उन्हें भारत की धरती को छोड़ देना चाहिए। सोमवार को ही मुस्लिम बोर्ड ने योग को लेकर आपत्ति जताई थी और कहा कि योग को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।