Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

मोदी का मन की बात में वादा, फौजियों को देंगे अब ज्यादा

Updated on Monday, June 01, 2015 12:11 PM IST

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने पसंदीदा कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए आठवीं बार जब देशवासियों से जुड़े तो उनके संवाद में जहां सैनिकों से धैर्य रखने का आग्रह था, वहीं विभिन्न बोर्डों की परीक्षा में विफल रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए दिलासा तथा भीषण गर्मी के मद्देनजर नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता भी थी। किसानों और गरीबों की चिंता भी की तथा योग दिवस को सफल बनाने के लिए लोगों का आह्वान भी किया।

 

श्री मोदी ने चुनावी वादे के अनुरूप सेना में ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना लागू नहीं किए जाने के लिए सरकार की हो रही किरकिरी के बीच सैनिकों से आग्रह किया कि जब उन्होंने 40 साल इंतजार किया है तो थोड़ा और सब्र कर लें। प्रधानमंत्री ने सैनिकों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना जल्दी लागू करने का अपना वादा दोहराया। उन्होंने लोगों को धैर्य रखने की सलाह देते हुए उम्मीद जताई कि सभी समस्याओं का हल मिल-बैठकर निकाल लिया जाएगा। यह मसला 40 साल से लंबित है। यह विषय बहुत पेचीदा है।

 

पिछली सभी सरकारों ने इस बारे में बहुत बातें की हैं। इस दौरान इस मुद्दे को और उलझाया गया है। मैंने इसको सरल बनाने की दिशा में, सर्वस्वीकृत बनाने की दिशा में, सरकार में बैठे हुए सबको रास्ते खोजने पर लगाया हुआ है। श्री मोदी ने विभिन्न बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन करने की सलाह देते हुए कहा कि देश को हर क्षेत्र में विशेषज्ञों की जरूरत है। उन्होंने अनुत्तीर्ण हुए छात्रों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि जिंदगी में सफलता-विफलता स्वाभाविक है। जो विफलता से खुद को विफल बना देता है, वह कभी जीवन में सफल नहीं होता है। हम विफलता से भी बहुत कुछ सीख सकते हैं।

 

विफलता आपके लिए खुद की शक्तियों को जानने का अवसर बन सकती है। प्रधानमंत्री ने दूरदर्शन के किसान चैनल को खेत-खलिहान वाली ओपन यूनिवर्सिटी करार देते हुए कहा कि यह न केवल किसानों के लिए काम की चीज है, बल्कि मछुआरों के लिए भी उपयोगी है।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के एक साल पूरे होने की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार का एक साल पूरा हुआ। पूरे देश ने इसका बारीकी से विश्लेषण किया, आलोचनाएं कीं, बहुत सारे लोगों ने हमें डिस्टिंक्शन मार्क्स भी दे दिए। वैसे लोकतंत्र में यह मंथन बहुत आवश्यक होता है। पक्ष-विपक्ष आवश्यक होता है, क्या कमियां रहीं, उसे भी जानना बहुत जरूरी होता है।

 

इस माह के शुरू में प्रारंभ की गई बीमा एवं पेंशन योजनाओं का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने कहा कि गरीब स्वयं सशक्त बने, उस दिशा में हम एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। हमने पिछले महीने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना समेत तीन योजनाएं शुरू कीं। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि सिर्फ 20 दिन में आठ करोड़ 52 लाख से अधिक लोग इन योजनाओं से जुड़े हैं।

 

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि 21 जून को इसलिए याद रखा जाता है कि यह सबसे लंबा दिवस होता है, लेकिन 21 जून अब विश्व के लिए एक नई पहचान बन गया है। योग की ताकत तो तब बनेगी, जब हम सब व्यापक तौर पर योग के सही स्वरूप और शक्ति को विश्व के सामने प्रस्तुत करें। योग हम सबके लिए गर्व का विषय बनना चाहिए। 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X