भोपाल - मध्यप्रदेश के भिंड शहर की नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण करके बनाए गए एक हनुमान मंदिर को हटाने के लिए सीधे हनुमानजी को ही नोटिस भेजा है। दो दिन पहले दिए गए इस नोटिस में हनुमानजी से कहा गया है कि अगर उन्होंने कब्जा नही हटाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह नोटिस भिंड में किला रोड बजरिया स्थित हनुमान मंदिर पर चिपकाया गया। यह नोटिस मंदिर के प्रबंधकों या पुजारियों के नाम न होकर सीधे हनुमानजी के नाम पर है