नई दिल्ली - आने वाले दिन दिल्ली के कानून मंत्री रह चुके जितेंद्र तोमर के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस अब इसमें रैकेट का सुराग खोज रही है। पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि ये फेक डिग्री का रैकेट हो सकता है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसकी जांच से साबित हो गया है कि दोनों डिग्रियां फर्जी हैं। अब ये पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे कोई रैकेट तो नहीं है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में फैजाबाद और मुंगेर में कई गवाहों के बयान लिए गए हैं। 50 गवाहों ने कहा है कि डिग्रियां फर्जी हैं। दिल्ली बार काउंसिल ने भी अपनी तरफ से जांच करवाई है। चूंकि आरोपी कानून मंत्री था इसलिए दिल्ली पुलिस ने महीनों तक चुपचाप अपनी जांच चलाई।