रांची - रांची में एक किराना विक्रेता की दुकान का बिजली का बिल 55.49 करोड़ रुपये का आ गया। यहां के केडरू में किराना की दुकान चलाने वाले कृष्ण प्रसाद के भाई जितेंद्र ने कहा कि बिल पाकर वह हैरत में पड़ गये। उन्होंने कहा, ‘हम हर महीने 800 रपये का बिल देते हैं। लेकिन पिछले तीन महीने बिल आया नहीं और अब आया भी तो 55,49,88,036 रुपये का।’ हालांकि बाद में बिजली विभाग को शिकायत देने पर अपनी गलती मान कर विभाग ने इसे सुधार दिया।