दिल्ली - गुजरात में सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के एक फैसले पर विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के जाने पर रोक लगा दी गई है। इस मुद्दे पर मंदिर प्रशासन ने एक नोटिस मंदिर में लगवाया है, जिसमें लिखा है कि मंदिर परिसर में गैर हिंदुओं की एंट्री रोक लगाई गई है।
अगर कोई गैर हिंदू मंदिर परिसर में जाना चाहता है तो उसे इसके बारे में पूरी जानकारी मंदिर प्रशासन को देनी होगी। उसे यह बताना होगा कि आखिर उसका मंदिर में एंट्री का उद्देश्य क्या है? यह इजाजत भी केवल दर्शन के लिए ही दी जा सकती है। नए नियम के बारे में मैनेजर का कहना है कि हिंदुओं के ज्यादातर बड़े धर्मस्थल पर यही परंपरा रही है, इसलिए सोमनाथ में भी यही नियम लागू किया गया है।