नई दिल्ली - आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। बुधवार को एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आप नेता सोमनाथ भारती अपनी पत्नी को मारते-पीटते हैं और उनसे गाली गलौज करते हैं। उनकी पत्नी ने दिल्ली महिला आयोग में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा मामले की शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बाद बुधवार को दिल्ली महिला आयोग ने इस संबंध में सोमनाथ भारती को नोटिस भेजा है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी ने यहां शिकायत की है कि वह मानसिक रूप से काफी पीडि़त है, उनका पति उसे मारता-पीटता था, गाली देता था और जान से मारने की धमकी देता था। सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वह पूर्व में कानून मंत्री भी रह चुके हैं, लेकिन नाइजीरियाई महिला मामले में विवादों में आने के बाद इन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था।