देहरादून - प्रापर्टी डीलर विपुल त्यागी हत्याकांड के मामले में पुलिस ने घटना व आरोपियों की धर-पकड़ का ब्योरा पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने विपुल को निरंजनपुर स्थित रवि ढाबे पर बुलाया और उसे गाड़ी में बैठाकर हरिद्वार की तरफ ले गए, और रास्ते में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने को विपुल के शव को गढ़मुक्तेश्वर के जंगल में नदी के किनारे जला दिया। पुलिस ने अभियुक्त सहदेव त्यागी, मुकेश त्यागी, परवेंद्र शर्मा व सह आरोपी तोफीक को जेल भेज दिया। इस हत्याकांड का एक आरोपी संजीव त्यागी अभी भी फरार है।