नई दिल्ली - सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को जन अधिकार पार्टी गठित करने तथा बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा की। श्री यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में नई पार्टी के गठन की घोषणा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह दलितों, शोषित, पीडि़तों और मुसलमानों की तरक्की के लिए काम करेगी।
उन्होंने बताया कि सितंबर-अक्तूबर में बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में उनकी पार्टी प्रारंभिक तौर पर 60 से 85 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कुल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, इस पर अंतिम निर्णय पार्टी की ओर से गठित की जाने वाली समिति करेगी।