वाराणसी - भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दे डाला है। आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा है कि जो लोग सूर्य नमस्कार को नहीं मानते, उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिए। वह यहीं नहीं रुके और यहां तक कह डाला कि जिन्हें योग से परहेज है, उन्हें भारत की धरती को छोड़ देना चाहिए। सोमवार को ही मुस्लिम बोर्ड ने योग को लेकर आपत्ति जताई थी और कहा कि योग को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
सांसद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के अन्नपूर्णा मंदिर में तीन दिनों से चल रहे रजत राजित सिंघासन महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन कार्यक्त्रम के समापन में शामिल होने आए थे। योगी आदित्यनाथ ने सूर्य नमस्कार को लेकर मचे घमासान पर कड़े शब्दों में कहा जो लोग सूर्य के नमस्कार को नहीं मानते उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिए या अंधेरे कमरे में जीवन बिताना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन्हें योग से परहेज है, उन्हें भारत की धरती को छोड़ देना चाहिए