जयपुर - देश की छठी मेट्रो जयपुर शहर में शुरू होने के साथ ही गुलाबी नगरी ने इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार सुबह 11 बजे मान सरोवर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यहां मेट्रो रात नौ बजे तक चलेगी। मेट्रो के नौ स्टेशनों मान सरोवर, आतिश मार्केट, विवेक विहार, श्याम नगर, सोडाला, सिविल लाइंस, जयपुर जंक्शन, सिंधी कैंप, चांदपोल बनाए गए हैं। मेट्रो के तीन स्टेशन तक जाने के लिए किराया पांच रुपए होगा। छह स्टेशन जाने के लिए 10 रुपए और नौ स्टेशन जाने के लिए 15 रुपए किराया होगा।