मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने फसलों पर लगने वाले टैक्स को कम करने के संकेत दिए हैं। यही नहीं, प्राइवेट मंडियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडी एक्ट 1961 में भी संशोधन किया जा सकता है।
एचसीसीबीपीएल Coca cola कोका कोला उत्तराखण्ड में 600 करोड़ रूपए का निवेश करने जा रही है। इस संबंध में बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की उपस्थिति में सिडकुल उत्तराखण्ड सरकार व हिन्दुस्तान कोका कोला बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू किया गया गया है।
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को आज उच्चतम न्यायालय ने आंशिक राहत प्रदान करते हुए शेष सजा काटने के लिए समर्पण करने हेतु ‘‘मानवीय’’ आधार पर चार हफ्ते का वक्त और दे दिया
बिकवाली दबाव के चलते सोने में गिरावट आज लगातार चौथे दिन भी जारी रही. आज इसके भाव 90 रुपये और टूटकर 20 महीने के निचले स्तर पर आ गये.
ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह का हेरोइन सहित अन्य प्रतिबंधित पदार्थों के लिये नाडा द्वारा किया गया टेस्ट नेगेटिव आया है. ड्रग मामले में फंसे विजेंदर के लिये यह बड़ी राहत की बात है.
जापान की वाहन कंपनी होंडा ने भारत में अपनी नई मोटरसाइकिल “ड्रीम नियो” पेश की जिसकी कीमत 43,150 रुपये है और यह देश में उपलब्ध मोटरसाइकिलों में सबसे सस्ती है.