चंडीगढ, 10 अप्रैल: बठिंडा से लोक सभा संदस्य बीबी हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कानून से बडा कोई नही है और जिसने भी जुर्म किया है उसको अदालत द्वारा दी सजा भुगतनी पडेगी।
कांग्रेस सेवा दल के प्रधान जगदीश टाईटलर के मामले को दिल्ली की कडक़डडुमा अदालत द्वारा सीबीआई की कलोजर रिपोर्ट को रदद करने वाले निर्णय का स्वागत करते हुये उन्होने कहा कि इस निर्णय से कांगे्रस को सबक सिखना चाहिए और देश की सबसे उच्च एंजेसी सीबीआई के साथ मिलकर 84 के सिक्ख कत्लेआम दोषियों का बचाना नही चाहिए।
बीबी बादल ने कहा कि कडक़डड़ुमा अदालत के इस फैसले ने तीन दशकों से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे सिक्खों का न्यायप्रणाली में विश्वास मजबूत किया है और जिस किसी ने भी कोई जुर्म किया है उसको न्याय प्रणाली अनुसार सजा मिलेगी और कोई पार्टी उसको बचा नह सकती।
सिक्ख कत्लेआम के बदले कांगे्रस पार्टी द्वारा टाईटलर और सज्जनकुमार को उच्च पद देने का दोष लगाते हुये बीबी बादल ने कहा कि 84 सिक्ख कत्लेआम का न्याय लेने के लिए शिअद और सिक्ख लडाई लडते रहेगे इसके साथ ही उन्होने सुप्रीम कोर्ट द्वारा 84 सिक्ख दंगों के चार दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखने कै फैसले का भी स्वागत किया है।