Hindi English Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब • रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन • सेक्टर-46 में 106 फुट ऊंचे रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ नशे पर चोट का संदेश • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिन विजयदशमी पर बाल गोपाल और लाली (राधा रानी) का अलौकिक मिलन, धूमधाम से मनाया गया दधि उत्सव • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां • विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, चंडीगढ़वासियों की श्रद्धा और उत्साह से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल • 'दरकार’ के प्रमोशनल सॉन्ग 'जैसे राधे कृष्णा' में राजा गुरु का खास अंदाज • श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल • 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़

कुछ और

More News

अच्छी आदते सिखायें अपने बच्चे को

Updated on Monday, April 08, 2013 15:03 PM IST


बच्‍चे का पहला स्‍कूल उनका घर और टीचर उनके मां-बाप होते हैं। हर बच्‍चे के परेन्‍ट्स यही चाहते हैं कि उनके बच्‍चे तमीज़ वाले और शिष्ट हों। अगर आप भी अपने बच्‍चों पर अभी से ध्‍यान देना शुरु करेंगे तो आगे चल कर वह दूसरों के सामने आपकी नाक नहीं कटवाएंगे। तो आइये जानते हैं कौन से हैं वे मैनर्स जो आपको बच्‍चों को जरुर सिखाने चाहिये।

  1. प्‍लीज और थैक्‍यू शब्‍द - कभी आप उन्‍हें खाने की चीज़ दे रही हों या फिर उन्‍हें पार्क में जा कर खेलने की इजाजत दे रही हों, तो उस समय उन्‍हें प्‍लीज़ बोलना और थैंक्‍यू कहना सिखाएं। जब बच्‍चा थोडा़ बडा़ होने लगे तब उसे यह सब सिखाएं।
  2. टेबल मैनर्स- जब आपके बच्‍चे खाना सीखें तब उन्‍हें इस बात का ज्ञान जरुर सिखाएं जिसे आप जिन्‍दगी भर देखना चाहती हैं। कुछ नियम जैसे, मुंह खोल कर खाना, खाते समय बात ना करना, अपनी कुहनियों को टेबल पर ना रखना या फिर खाते समय मुंह से आवाज ना निकालना आदि सिखाएं।
  3. बर्थडे पार्टी शिष्टाचार- देखा गया है कि बर्थडे पार्टी में बच्‍चे खूब सारा धमाल देख कर इतने ज्‍यादा खुश हो जाते हैं कि वह अपनी तमीज़ भूल जाते हैं। लेकिन उन्‍हें कुछ आदते ऐसी ढालनी चाहिये जिससे मां-बाप को शर्मिदा ना होना पडे़। हर महमान को गिफ्ट के लिये धन्‍यवाद बोलना, चिल्‍लाना नहीं और आने वाले के साथ अच्‍छा बर्ताव करना सिखाएं।
  4. ज़ुबान संभाला- जब छोटे बच्‍चे कोई गंदी गाली या बडी़ बडी़ बाते बोलते हैं, तो सुन कर बडी़ हंसी आती है। लेकिन आपको कभी भी अपने बच्‍चे के सामने नहीं हंसना चाहिये वरना वह वही काम दुबारा करेंगे। ऐसे मौके पर उन्‍हें समझाएं कि वह गाली देना गंदी बात होती है।
  5. मतलबी ना बने- बच्‍चे मज़ाक मज़ाक में अपने दोस्‍तों की टांग खीचते हैं और यही आगे चल कर लडा़ई का रूप ले लेती है। अपने बच्‍चे को सिखाएं कि वह हर किसी का दोस्‍त बन कर रहे और किसी से मतलब ना निकालने की सोंचे।
  6. पबलिक मैनर्स- अपने बच्‍चे को सूचित करें कि जब वह बाहर लोगो के बीच में जाए तब उसे कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है जिससे उसकी बदनामी हो। जैसे, ना ही अपने प्राइवेट पार्ट को छूना है, नाक में उंगली डालना या फिर कोई अन्‍य बुरी अरकत करना।
Have something to say? Post your comment
X