चण्डीगढ़, 5 अप्रैल : पंजाब कृषि विभाग द्वारा 9 अप्रैल को जिला लुधियाना में लगाया जाने वाला खरीफ सीजन 2013 का जिला स्तर का किसान प्रशिक्षण शिविर अब 12 अप्रैल को लगाया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए कृषि विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के किसानों को खरीफ के सीजन दौरान फसलों की काश्त सम्बन्धी तकनीकी जानकारी देने के लिए समूह जिलों में जिला स्तर पर किसान प्रशिक्षण शिविर लगाये जा रहे हैं। इन शिविरों में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को तकनीकी जानकारी देने के साथ उनको कृषि के दौरान पेश आती समस्याओं के हल सम्बन्धी भी बताया जाता है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वह इन शिविरों में अधिक बढ़चढ़ कर भाग लें एवं इस मौके पर पहुंंचने वाले कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर फसलों सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करें।