चंडीगढ, 10 अप्रैल: सरहिन्द नहर जो कि रोपड हैड वक्र्स से निकलती है,अहम निर्माण कार्य करके 10 से 24 अप्रैल,2013 तक बंद रखी जाएगी। सिंचाई विभाग के प्रवक्ता ने यहां बताया कि दक्षिणी बाईपास प्रोजैक्ट को जल्दी स पूर्ण करने के लिए नहर बंद की गई है।
उन्होने बताया कि इस संबधी नार्दन इंडिया कैनाल और ड्रेनेज एक्ट,1873(1873 )के एक्ट अधीन जारी नियमों के नियम 63 तहत अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रवक्ता मुताबिक थोडे समय के लिए नहर बंद का यह फैसला अनुकूल मौसम और फसलों की हालत के सन्मुख लिया गया है।