Updated on Tuesday, April 23, 2013 13:43 PM IST
- किचन के वॉश बेसिन पर थोड़े से सिरके में नींबू लगाकर रगड़ने से वॉश बेसिन चमकने लगता है। साथ ही दाग-धब्बे भी मिट जाते हैं।
- मिक्सी से मसालों की गंध दूर करने के लिए थोड़ा-सा सूखा आटा डालकर मिक्सी चला दें।
- गैस सिलेंडर रखने के स्थान पर मोम पिघलाकर डाल दें उसके ऊपर सिलेंडर रखने से निशान नहीं पडेंगे।
- किचन की खिड़की और दरवाजे के कांच यदि गंदे हो, तो पुराने अखबार को गर्म पानी से डुबोकर उससे उन शीशों को रगडें। मिट्टी और चिकनाई के निशान इससे आसानी से साफ हो जाते हैं।
- कांच के फूलदान के भीतर यदि गंदगी व मिट्टी जम गई हो तो फूलदान में पानी भरकर उसमें ब्लीचिंग पाउडर डाल दीजिए। थोड़ी देर बाद ही वह जगमगा उठेगा।
Have something to say? Post your comment