Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

विश्व बैंक द्वारा विकास नीति ऋण के तहत समावेश विकास के लिए 1100 करोड़ रुपये स्वीकृत

Updated on Monday, April 08, 2013 13:34 PM IST

शिमला 6 अप्रैलः प्रदेश सरकार द्वारा एकीकृत जलागम प्रबन्धन कार्यक्रम (आईडब्ल्यूएमपी) के अन्तर्गत एक दीर्घकालीन योजना तैयार की गई है, जिसके तहत 3112472 हेक्टेयर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत कुल 4700 करोड़ रुपये 12 से 15 वर्ष की अवधि के दौरान व्यय किए जाएंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री अनिल शर्मा ने यह जानकारी आज यहां ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित विकास नीति ऋण के लिए एकीकृत जलागम प्रबंधन कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के सुदृढ़ीकरण के लिए आयोजित कार्यशाला में दी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने आईडब्ल्यूएमपी के अन्तर्गत अब तक 131 परियोजनाओं के लिए 1035.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अधीन 690112 हेक्टेयर भूमि लाई गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अन्तर्गत आजीविका कमाने वाले परियोजना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है ताकि जलागम क्षेत्र के अधीन लोग लाभान्वित हो सके। सरकार द्वारा आईडब्ल्यूएमपी को अन्य योजनाओं जैसे मनरेगा के अधीन भी लाया गया है। उन्होंने कहा कि पारम्परिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जाएगी ताकि जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

श्री अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से विश्व बैंक द्वारा सतत् व समावेश हरित विकास के लिए 1100 करोड़ रुपये का विकास नीति ऋण स्वीकृत किया गया है। इसके अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों जैसे जलागम, उद्योग, पर्यटन इत्यादि क्षेत्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वर्तमान एकीकृत जलागम प्रबन्धन कार्यक्रम की मार्गदर्शिका को सुदृढ़ बनाना है ताकि विकास नीति ऋण आसानी से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नए उद्देश्य को लेकर एक योजना तैयार की गई है, जो वर्तमान मार्गदर्शिका को और सुदृढ़ बनाएगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि कार्यशाला के दौरान अपने बहुमूल्य सुझाव दें ताकि इस कार्यशाला के उद्देश्य को पूरा किया जा सके।

प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास डॉ. ए.आर. सिहाग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एकीकृत जलागम प्रबन्धन कार्यक्रम की मार्गदर्शिका को और सुदृढ़ करने तथा संस्थागत कार्यक्रमात्मक पहलुओं पर भी गौर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मौसम बदलाव व आजीविका सम्बन्धित पहलुओं पर भी विचार किया जाना चाहिए।

कार्यशाला के दौरान विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा प्रस्तुतियां भी दी गई।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक श्री जे.सी. चौहान ने मुख्य अतिथि तथा कार्यशाला में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के दौरान विचार विमर्श व प्रतिभागियों द्वारा दिए गए सुझाव एकीकृत जलागम प्रबन्धन कार्यक्रम की मार्गदर्शिका को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्घ होंगे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X