शिमला 5 अप्रैलः मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह 20 अप्रैल, 2013 को चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किसान मेला एवं प्रगतिशील किसान मिलन-2013 का शुभारम्भ करेंगे। यह जानकारी आज यहां प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस मेले के दौरान कृषि अनुसंधान एवं कृषि की आधुनिक तकनीक और उपकरणों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कृषि, पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन इत्यादि विषयों पर प्रदर्शनी का आयोजन, प्रगतिशील किसानों द्वारा विकसित की गई तकनीक का प्रदर्शन, अधिक उपज वोल उन्नत किस्म के बीज का विक्रय व स्तरोन्नत पौधों का प्रदर्शन तथा पशुओं व फसलों की उपचार सेवाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले के मुख्य आकर्षण होंगे।