Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भारत जल सप्‍ताह 2013 का किया उद्घाटन

Updated on Tuesday, April 09, 2013 15:12 PM IST

नई दिल्‍ली 9 अप्रैलः नई दिल्‍ली में दूसरा भारत जल-सप्ताह इस आह्वान के साथ शुरू हो गया है कि पानी का समुचित उपयोग और प्रबंधन किया जाना चाहिए। राष्‍ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने पांच दिन के इस सम्‍मेलन का कल उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में बार-बार के सूखे और बाढ़ों को देखते हुए से जल संसाधनों के प्रबंधन को बेहतर बनाने की आवश्‍यकता है। इसलिए बढ़ती जनसंख्‍या तथा आर्थिक विकास की जरूरतों के लिए उपलब्‍ध जल का समुचित प्रबंधन किया जाना जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि जल संरक्षण को उच्‍च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

राष्‍ट्रपति का स्‍वागत करते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री हरीश रावत ने जल क्षेत्र के महत्‍व को ध्‍यान में रखते उनके मंत्रालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि कुशल जल प्रबंधन के लिए विकसित और विकासशील देशों के बीच प्रौद्योगिकी और ज्ञान के हस्‍तांतरण तथा अनुभवों के प्रभावी आदान-प्रदान की आवश्‍यकता है। इसके अलावा बढ़ती आबादी और शहरीकरण तथा विकास की आवश्‍यकताओं के कारण पानी की मांग बढ़ रही है। इस समय हमारे देश की आबादी एक अरब 21 करोड़ से भी ज्‍यादा है, जो दुनिया की कुल आबादी की लगभग 18 प्रतिशत है, जबकि हमारे पास इस्‍तेमाल किये जाने योग्‍य दुनिया के कुल पानी का केवल 4 प्रतिशत है और कृषि भूमि 2.3 प्रतिशत है।

श्री रावत ने कहा कि हमारा देश सीमित पानी वाला देश है और प्रति व्‍यक्ति पानी की उपलब्‍धता और कम होने से भारत जल्‍दी ही पानी की कमी वाला देश हो जायेगा। इस समय देश में पानी की प्रति व्‍यक्ति वार्षिक उपलब्‍धता 1545 घन मीटर है, जो 2050 में 1,140 घनमीटर रह जायेगी।

इसके लिए भी 2050 तक भारत को 450 अरब घनमीटर की जल भंडारण क्षमता की आवश्‍यकता होगी। इस समय हमारे पास 253 अरब घनमीटर की जल भंडारण क्षमता है। इस महत्‍वपूर्ण कार्य को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय जल नीति 2012 में इस पर विशेष रूप से जोर दिया गया है।

श्री रावत ने त्‍वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम पर विशेष जोर देने के लिए योजना आयोग और मंत्रिपरिषद के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में वर्तमान परियोजनाओं के विस्‍तार, नवीकरण और आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया है। 12वीं पंचवर्षीय योजना में परियोजनाओं की मरम्‍मत, नवीकरण और फिर से उपयोग के योग्य बनाने के लिए 6235 करोड़ रूपये की राशि रखी गई। मौजूदा बांधों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए बाँध पुनर्वास, सुधार परियोजना पर भी जोर दिया गया है।

श्री रावत ने कहा कि उत्‍तरी क्षेत्र की अधिकतर नदियां हिमालय से निकलती हैं। पिछले डेढ़ दशक में पर्वतीय और अर्थ-पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतर जल प्रपात सूख गए है। इस समस्‍या के हल के लिए पर्वतीय इलाके के जल ग्रहण क्षेत्रों में छोटे-छोटे जलाशय बनाने की आवश्‍यकता है।

सप्‍ताह भर के इस सम्‍मेलन में अंतर्राष्‍ट्रीय और राष्‍ट्रीय स्‍तर के नीति- निर्माता और प्रौद्योगि‍कीविद् भाग ले रहे हैं, जो कृषि और सिंचाई, ऊर्जा तथा उद्योग जैसे अर्थव्‍यवस्‍था के महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में जल संसाधन प्रबंधन से जुड़े हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X