Updated on Wednesday, April 24, 2013 23:03 PM IST
मुंबई: बालीवुड के किंग खान शाहरूख खान और खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की कुछ फिल्में पाकिस्तान में प्रदॢशत नहीं की जायेगी। बालीवुड में चर्चा है कि पाकिस्तान के वितरकों ने शाहरूख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और अक्षय कुमार की फिल्म .वंस अपोन ए टाईम इन मुंबई 2 के प्रदर्शन पर पाकिस्तान में रोक लगा दी है।
इसकी वजह है कि पाकिस्तानी फिल्मकार चाहते है कि उनकी चार फिल्में जोश.इश्कखुदा.वार और मेरा नाम आफरीदी अधिक सफल हो। पाकिस्तान में बालीवुड फिल्में बड़े चाव के साथ देखी जाती है1 इन दोनो फिल्मों के प्रदर्शन से पाकिस्तानी फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ सकता है। पाकिस्तानी वितरक अब्दुल राशिद ने कहा कि हम चेन्नई एक्सप्रेस और वंस अपोन ए टाईम इन मुंबई को पाकिस्तान में प्रदॢशत नही करेगें।
Have something to say? Post your comment