नई दिल्ली - पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दलों को जीत हासिल हुई है। बुधवार को घोषित परिणामों में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद), महाराष्ट्र में शिवसेना, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और उत्तराखंड में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। उपचुनाव 11 अप्रैल को हुआ था।