Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

हिमाचल में सौर ऊर्जा उत्पादन 33 हजार मैगावाट पर पहुंचा

Updated on Monday, April 13, 2015 10:57 AM IST

शिमला - हाइड्रो पावर की 27 हजार मेगावाट की क्षमता चिन्हित करने के बाद प्रदेश में सौर ऊर्जा की भी 33 हजार 840 मेगावाट की क्षमता आंकी गई है। इस ऊर्जा का दोहन होता है तो हिमाचल असल में ऊर्जा राज्य साबित हो जाएगा, जिसका कोई मुकाबला कहीं भी नहीं कर पाएगा। सौर ऊर्जा की क्षमता को चिन्हित कर लिया गया है, जिसके लिए पिछले कुछ सालों से प्रयास चल रहे थे।

इसकी विस्तृत रिपोर्ट अभी सामने आनी शेष है, मगर सरकार को ऊर्जा एजेंसियों ने 33840 मेगावाट  क्षमता का आकलन भेज दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार यह सौर ऊर्जा क्षमता सामने आने के बाद सरकार ने अपनी सौर ऊर्जा नीति में भी कुछ बदलाव करने की सोची है। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा में निवेश के लिए आगे आएं। यहां बता दें कि जब से सौर ऊर्जा नीति बनाई गई है, तब से अभी तक किसी भी निजी कंपनी ने यहां पर प्रोजेक्ट के लिए आवेदन नहीं किया है।

फिलहाल प्रदेश में बिजली बोर्ड के पास लाहुल-स्पीति में एक प्रोजेक्ट है, वहीं पावर कार्पोरेशन के पास श्रीनयनादेवी में एक प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। इसके अलावा सौर ऊर्जा का मुख्य रूप से दोहन हिम ऊर्जा कर रहा है, जिसने सरकारी इमारतों में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने का बड़ा अभियान चलाया है। गांव में स्ट्रीट लाइटों की योजना चल रही है, जिसके तहत 36 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं, वहीं 63 हजार से अधिक लाइट्स का प्रस्ताव अभी केंद्र सरकार को भेजा गया है।

इस साल 200 मेगावाट उत्पादन का लक्ष्यइस साल प्रदेश में 200 मेगावाट सौर ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। खुद हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने यह लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत बिजली बोर्ड को इस पर काम करना है। बोर्ड के साथ पावर कारपोरेशन भी इस पर काम करेगा। सोलर पालिसी में निवेश को बढ़ाने के दृष्टिगत नियामक आयोग ने ही सौर ऊर्जा नीति में कुछ बदलाव करने की हिदायत सरकार को दी थी, जिस पर खाका तैयार किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X