Hindi English Wednesday, 08 May 2024
BREAKING
उपायुक्त डा. यश गर्ग ने किया शिशुगृह का दौरा दिव्यांग विद्यार्थियों ने की योग उत्सव में भागीदारी जिला न्यायालय पंचकूला और उपमंडल स्तरीय न्यायालय कालका में 11 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन अस्थमा के लक्षणों को जल्दी पहचानने से फेफड़ों के बेहतर स्वास्थ्य और अस्थमा के गंभीर हमलों को रोकने में मदद मिल सकती है: डॉ. मोहित कौशल पीठासीन (पीओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीओ) की राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही ट्रेनिंग हुई संपन्न एक्सपेंडिचर अब्जर्वर लोकसभा अंबाला ने चुनाव निगरानी के लिए गठित विभिन्न टीमों के साथ आयोजित की बैठक पंजाब का पहला पार्किंसंस सपोर्ट ग्रुप लॉन्च किया आचार संहिता के दौरान कैश, शराब, हथियार आदि पर निगरानी रखने के लिए किया गया उड़न दस्ते व स्थैतिक निगरानी टीमों का गठन अक्षय तृतीय के दिन बाल विवाह रोकने के लिए अधिकारियों की टीम गठित - उपायुक्त

धर्म – संस्कृति

More News

आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन वीरवार ०9-०4-2०15

Updated on Thursday, April 09, 2015 10:58 AM IST

आज का पंचांग 9 अप्रैल, तिथि 5, वार गुरू, नक्षत्र अनु., योग व्य., चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश

 

मेष: रािश पर मंगल-शुक्र का योग बना हुआ है। धन खर्च होने के आसार हैं। संसारिक कार्यों में प्रगति होगी। गृह में खुशी का वातावरण बनेगा।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

 

वृष: राशि स्वामी शुक्र वृष राशि में 6 अप्रैल से संचार करेगा। व्यर्थ की भागदौड़ और फिजुल खर्चा अधिक होगा। किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 3

 

मिथुन: जबरदस्त लाभ मिलेगा, नये व्यापार के अवसर मिलेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी. यात्रा लाभदायक होगी और मन प्रसन्न रहेगा। नया मकान, वाहन आने के संकेत

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 2

 

कर्क: आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कफ, वित्त विकार हो सकता है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 5

 

सिंह: अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यो की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हैं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 8

 

कन्या: इस समय में प्रेम विषयों के लिए स्थिति पहले से बेहतर हो जायेगी। इन संबंधों में इससे पहले जो तनाव बना हुआ था, वह दूर होगा. आपके नये रिश्ते, नये मित्र बनेंगे।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

 

तुला: . इस अवधि में बने संबंध दीर्घकाल में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। मित्रों के साथ आप अपने शौक पूरे करने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

 

वृश्चिक: मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में एहतियात बरतें। रूका धन प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। फिजूल खर्ची बढऩे के संकेत।

शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 9

 

धनु: व्यावसायिक विस्तार व नयी योजनाओं को आरंभ करने का कार्य किया जा सकता है। धन का व्यय व्यर्थ विषयों पर होने से रोकना होगा।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

 

 मकर: आर्थिक उन्नति के लिए यह समय उतम रहेगा। आत्मविश्वास का भाव आप में बना हुआ है, इसलिए शीघ्र ही आप स्थिति को अपने नियंत्रण में लेंगे।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 4

 

कुंभ:आपके लिए शुभ साबित होगा। परिश्रम करते रहें और फिजूलखर्ची से बचें। आज आपको इस बात को समझना होगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 5

 

मीन: स्वास्थ्य संबंधी कई दिनों से चली आ रही समस्या से आज आराम मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 7

 

 

बच्चे को बुरी नजर से बचाए ये उपाय

 

पुराने समय से ही बुरी नजर के संबंध में कई मान्यताएं प्रचलित हैं। आज भी कई लोग बुरी नजर और इसके अशुभ असर पर विश्वास करते हैं। बड़ों की तुलना में बच्चों को बुरी नजर जल्दी लगती है। बच्चों का शरीर कोमल होता है तथा उनके शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता बड़ों की तुलना में काफी कम होती है। यदि कोई व्यक्ति किसी बच्चे को लंबे समय तक लगातार देखता रहता है तो उसकी नजरों की नकारात्मक ऊर्जा बच्चे की ऊर्जा पर बुरा असर डालती है। इस कारण बच्चा अनमना या बीमार हो जाता है।

बुरी नजर से बचने के लिए ही बच्चों को काला टीका लगाया जाता है या काला धागा बांधा जाता है। इसका भी वैज्ञानिक कारण है। काला रंग ऊष्मा या ऊर्जा को बहुत ही जल्दी ग्रहण कर लेता है। अत: जब बच्चे को काला टीका या काला धागा बांधा जाता है तो वह किसी भी प्रकार की ऊर्जा बुरी नजर को ग्रहण कर लेता है। यदि कोई व्यक्ति बच्चे को एकटक देखता है तो ये काला टिका उसका ध्यान भंग कर देता है और बच्चे पर नजर का बुरा असर नहीं होता है।

बुरी नजर उतारने का उपाय

यदि किसी को बुरी नजर लग भी जाती है तो उसे उतारने के लिए कई उपाय प्रचलित हैं। नमक और खड़ी लाल मिर्ची से भी नजर उतारी जाती है। इसके लिए नमक और लाल मिर्ची लें। इसके बाद जिस बच्चे को नजर लगी हो उसे लेटा दें। उसके ऊपर से नमक और मिर्च 21 बार या 11 बार या 7 बार वार लें।

नमक और मिर्च को 7 बार वारने के बाद आग में जला दें। यदि बच्चे को नजर लगी होगी तो मिर्ची का धुआं हमें नुकसान नहीं पहुंचाएगा और खांसी नहीं चलेगी। यदि नजर नहीं लगी होगी तो मिर्ची के धुएं के कारण खांसी चलने लगती है। यह बहुत पुराना और कारगर उपाय है। आज भी अधिकांश लोग इसी उपाय से नजर उतारते हैं।

Have something to say? Post your comment
X