Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां • विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, चंडीगढ़वासियों की श्रद्धा और उत्साह से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल • 'दरकार’ के प्रमोशनल सॉन्ग 'जैसे राधे कृष्णा' में राजा गुरु का खास अंदाज • श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल • 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

धर्म – संस्कृति

More News

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल

Updated on Tuesday, October 20, 2026 09:20 AM IST

 
इंद्रेश महाराज ने बताया—एक ही समय मथुरा और गोकुल दोनों जगह प्रकट हुए थे ठाकुर जी
 
चंडीगढ़, 18 अक्टूबर 2026: चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति देखने को मिली। पूरा पंडाल भक्तों से खचाखच भरा रहा और चारों ओर ठाकुर जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य इंद्रेश महाराज जी ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला और ब्रज लीला के मनमोहक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को प्रेम, भक्ति, समर्पण और सरलता का संदेश दिया।
 
कथा के दौरान इंद्रेश महाराज जी ने बताया कि वर्ष 2016 के बाद वर्ष 2026 में उन्हें पुनः दशम स्कंध की कथा सुनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि दशम स्कंध ठाकुर जी का हृदय है और इसकी चर्चा अत्यंत श्रद्धा, सावधानी और पवित्रता के साथ की जाती है।
 
प्रभु की प्राप्ति के लिए सच्चा प्रेम और समर्पण जरूरी
 
प्रभु प्राप्ति के मार्ग पर प्रकाश डालते हुए महाराज जी ने कहा कि यह आवश्यक नहीं है कि केवल अभावों और कष्टों में जीवन बिताने वाले लोगों को ही ठाकुर जी की प्राप्ति होती है। भगवान उन्हीं के हृदय में वास करते हैं, जिनके जीवन का केंद्र स्वयं प्रभु होते हैं।
 

 
यशोदा मैया का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि घर में अनेक सेवक और सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद वह अपने लाला का लालन-पालन और दैनिक सेवा किसी अन्य को नहीं सौंपती थीं। उनके लिए श्रीकृष्ण ही उनका पूरा संसार थे।
 
इसी संदर्भ में उन्होंने श्री हित हरिवंश महाप्रभु जी का उदाहरण दिया, जो तमाम सुविधाएं होने के बावजूद ठाकुर जी की रसोई के लिए लकड़ियां स्वयं एकत्र करने जाते थे। महाराज जी ने समझाया कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ और कर्मकांड तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभु के प्रति निस्वार्थ सेवा, विनम्रता और निष्कपट प्रेम का नाम है। ठाकुर जी चतुराई या अहंकार से नहीं, बल्कि भक्त के सच्चे भाव और सरल हृदय से प्रसन्न होते हैं।
 
एक ही समय मथुरा और गोकुल में प्रकट हुए थे ठाकुर जी
 
कथा का विशेष आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला का वह अलौकिक प्रसंग रहा, जिसमें इंद्रेश महाराज जी ने ‘विष्णु यामल आगम’ के संदर्भ में बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी की पवित्र रात्रि में ठाकुर जी के मथुरा और गोकुल में एक ही समय प्रकट होने का वर्णन मिलता है।
 
उन्होंने यशोदा मैया, योगमाया और नंद बाबा से जुड़े इस दिव्य प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान की अद्भुत लीलाओं से परिचित कराया।
 
महाराज जी ने बताया कि जब वासुदेव जी बालकृष्ण को गोकुल में यशोदा मैया के पास लेकर पहुंचे, तो नंद-नंदन और देवकी-नंदन के स्वरूप एक हो गए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि इनमें प्रेम, वात्सल्य और धर्म की स्थापना का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। माखन चोरी, बांसुरी वादन और ब्रज की बाल लीलाओं के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
 
 
कथा के प्रमुख आयोजक बी प्राक भी अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं तथा संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 
 
कार्यक्रम में ट्रस्ट लॉन्च के एमडी और आयोजन से जुड़े प्रमुख सहयोगी मुनीश बजाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण करें और इस पावन आयोजन का आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।
 
मुनीश बजाज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन में आध्यात्मिक चेतना जगाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा सेवा की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
 
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने परिवार सहित कथा में शामिल होने और इस पवित्र अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ जीवन में मानवीय मूल्यों, संस्कारों और भक्ति को अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
 
श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का आनंद लिया और पूरा पंडाल श्रद्धा, भक्ति तथा आध्यात्मिक उत्साह से गूंजता रहा।
Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, चंडीगढ़वासियों की श्रद्धा और उत्साह से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, चंडीगढ़वासियों की श्रद्धा और उत्साह से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल

श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

X