नई दिल्ली - आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिकीन प्रिटी जिंटा ने साफ कर दिया है कि उनकी फ्रेंचाइजी बिकाऊ नहीं है, और मुनाफा कमाकर दे रही है। इससे पहले चर्चा थी कि टीम के कुछ मालिक हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। इस संबंध में प्रिटी ने कहा, ये सब झूठी बातें हैं। हम मुनाफा कमा रहे हैं।
हमें उम्मीद है आगे भी ऐसा ही जारी रहेगा। एक साक्षात्कार में बालीवुड अभिनेत्री ने कहा कि हार-जीत चलती रहती है, लेकिन मुझे गर्व है कि हम पिछले साल फाइनल तक पहुंचे।