मुबंई - अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपने पुराने मोबाइल फोन को एक नेक काम के लिए ऑनलाइन बेचना चाह रही हैं। हुमा ने एक ट्वीट में लिखा, यह आगे बढऩे का समय है। किसी ने मुझे मेरा पुराना फोन ऑनलाइन बेचने का सुझाव दिया है। कोई ग्राहक है। हुमा के कुछ प्रशंसकों ने इसे खरीदने में दिलचस्पी भी दिखाई।
उनके एक प्रशंसक आदित्य सेंगर ने ट्विटर पर लिखा, अगर मुझे आपका फोन मिला, तो मैं स्वयं को खुशकिस्मत समझूंगा, लेकिन मैं मुंबई में नहीं हूं। अन्य प्रशंसक सुस्मित कुलकर्णी ने लिखा, यह अपने खजाने में एक और चीज लाने का वक्त है।
यकीनन मैं एक आकर्षक चीज सेलफोन लेना चाहता हूं। प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से खुश हुमा ने लिखा। वाह क्या प्रतिक्रिया है! दिलचस्पी दिखाने वाले सभी लोगों से कहूंगी कि चलिए इसे नीलाम करते हैं। बिक्री से मिलने वाली रकम चैरिटी में दी जानी है।