मुबंई - बालीवुड के चाकलेटी हीरो शाहिद कपूर जल्द ही ड्रग सप्लायर बनने जा रहे हैं, जिसके लिए वे काफी तैयारियां भी कर रहे हैं। घबराइए मत दरअसल शाहिद रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में ड्रग सप्लायर बनेंगे। जी हां जैसा कि आपने सुना होगा वे अपनी अपकमिंग फिल्म उड़ता पंजाब में इस भूमिका को अदा करेंगे। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म उड़ता पंजाब के डिफरेंट लुक के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
शाहिद ने अपने एक्साइटमेंट वाले लुक को फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो हैदर से भी ज्यादा डरावने लुक में नजर आ रहे हैं। नीले रंग के बालों के लुक में शाहिद एक आवारा बिगड़ैल लडक़े दिखाई दे रहे हैं, जबिक आलिया भट्ट हॉकी प्लेयर बनी हुई हैं। शाहिद ने पहले ही एक इंटरव्यू में कहा था कि उड़ता पंजाब एक ऐसी फिल्म है, जिसकी स्क्रिप्ट ने ही उन्हें डरा दिया।