नई दिल्ली - अंतर्राष्ट्रीय बाजार में को तेल की कीमतों में जारी नरमी से तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल एक रुपया 30 पैसे प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। देश की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी इंडियन ऑयल कॉपरेरेशन ने बताया कि आज मध्य रात्रि से दिल्ली में पेट्रोल 59.20 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 47.50 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इस महीने में लगातार दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम कम किये गये हैं।