Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

विराट की टीम का बजा बैंड

Updated on Tuesday, April 14, 2015 11:28 AM IST

बगलूरू - ट्रेंट बोल्ट (तीन विकेट), डेविड वार्नर (57), शिखर धवन (नाबाद 50) और लोकश राहुल शिखर धवन (नाबाद 44) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल-8 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूर को आठ विकेट से पटकनी दी। बंगलूर के 166 रन के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 17.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में विराट की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 167 रन का ही लक्ष्य दे पाई। बंगलूर की ओर से एबी डीविलियर्स ने सर्वाधिक 46 रन बनाए, जबकि विराट कोहली 41 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हैदराबाद के ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट झटके। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत धमाकेदार रही और डेविड वार्नर ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

वार्नर ने 57 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और छह चौके और चार छक्के जड़े। इसके बाद शिखर धवन ने संयम से खेलते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। धवन ने 42 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल है। इसके अलावा लोकेश राहुल 28 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले आरसीबी की टीम बोल्ट के तीन विकेट की बदौलत बंगलूर 19.5 ओवर में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई।

आरसीबी को तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और विराट कोहली ने भले ही आक्रामक शुरुआत दी, लेकिन गेल के आउट होते ही टीम बीच के ओवरों में लडख़ड़ा गई और रवि बोपारा के ओवर में विराट कोहली और मनदीप सिंह के विकेट के बाद रनों की रफ्तार भी कम हो गई। हालांकि, एक छोर संभाल कर खड़े एबी डीविलियर्स ने विकेटों के बीच रनों की रफ्तार बढ़ाते हुए टीम को अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया लेकिन वह खुद अपना अर्द्धशतक पूरा नहीं कर पाए और 46 रन के निजी स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर धवन के हाथों कैच आउट हो गए। बोल्ट ने मैच के 19वें ओवर में तीन विकेट हासिल किए। हैदराबाद की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने तीन, भुवनेश्वर और रवि बोपाना ने दो वहीं प्रवीण कुमार, कर्ण शर्मा और आशीष रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X