Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

International

हिमाचल प्रदेश सरकार ने किए 804 दिहाड़ीदार पक्के

हिमाचल प्रदेश सरकार ने किए 804 दिहाड़ीदार पक्के

पालमपुर - प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में सात साल का कार्यकाल पूरा करने वाले दिहाड़ीदारों को नियमित किए जाने की कवायद में लोक निर्माण विभाग के 804 दिहाड़ीदारों को नियमित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने प्रदेश के 19 सर्किलों में 804 दिहाड़ीदारों को नियमित किए जाने संबंधी नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश संबंधित सर्किल के एसई और एक्सईएन को 16 जुलाई को दे दिए हैं।

अमरीकी कंपनी ने दी करोड़ों की घूस

अमरीकी कंपनी ने दी करोड़ों की घूस

वाशिंगटन - अमरीका की न्यूजर्सी स्थित निर्माण प्रबंधन कंपनी (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट फर्म) पर भारत में गोवा और गुवाहटी में जल विकास से जुड़ी दो प्रमुख परियोजनाएं हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को करोड़ों रुपए रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है। लुईस बर्जर कंपनी द्वारा गोवा की एक परियोजना के लिए 976000 डालर यानी 61951551 रुपए की रिश्वत की बात सामने आई है, जिसमें एक मंत्री भी शामिल है।

ईद पर दहला इराक, तीन दिन के शोक की घोषणा

ईद पर दहला इराक, तीन दिन के शोक की घोषणा

बगदाद - इराक के पूर्वी प्रांत दियाला के एक व्यस्त बाजार में शनिवार को ईद के मौके पर हुए जबरदस्त कार बम धमाके में कम से कम 115 लोगों की मौत हो गई। कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बगदाद से करीब 30 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित खान बनी साद में हुए इस धमाके के कारण आसपास की कई इमारतें ढह गईं। इराक के बड़े हिस्से पर आईएस का कब्जा है। आईएस के बयान के मुताबिक उनके एक सदस्य ने भीड़ में तीन टन विस्फोटकों को उड़ा दिया।

दो भारतीयों के दम पर अमरीका गणित ओलंपियाड में विजेता

दो भारतीयों के दम पर अमरीका गणित ओलंपियाड में विजेता

वाशिंगटन  - भारतीय मूल के दो छात्रों की मदद से अमरीका ने दो दशक से अधिक समय के बाद प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलिंपियाड जीता है। 17 साल के श्याम नारायणन और 18 साल के यांग लियू पाटिल ओलंपियाड जीतने वाली छह सदस्यीय अमरीकी टीम का हिस्सा थे, जिसने 21 साल बाद अमरीका के लिए यह खिताब जीता। प्रतियोगिता में भारत 37वें स्थान पर रहा।

सडक़ हादसे ने ली दो की जान

सडक़ हादसे ने ली दो की जान

देहरादून - उत्तराखंड के चमोली जिला में शनिवार को एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य सात लोग घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि चमोली जिला के दूरदराज के इलाके में निजमुला मोटर रोड पर इस दुर्घटना में एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गोपेश्वर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

दिल्ली सरकार के हवाले कर दें पुलिस विभाग: केजरीवाल

दिल्ली सरकार के हवाले कर दें पुलिस विभाग: केजरीवाल

नई दिल्ली - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को सोमवार को तलब किया है। केजरीवाल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के साथ आनंद पर्वत इलाके में उस लडक़ी के परिजनों से मिले, जिसकी शुक्रवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ सज-धज कर निकले भगवान जगन्नाथ

बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ सज-धज कर निकले भगवान जगन्नाथ

अहमदाबाद - देशभर में ईद के त्योहार के साथ ओडिशा के पुरी में सालाना रथ यात्रा निकाली गई। शनिवार को सुबह आठ बजे जगन्नाथ मंदिर में पूजा के बाद दोपहर अढ़ाई बजे पुरी से रथ यात्रा निकाली। जगन्नाथ के दर्शन पाने के लिए हजारों की संख्या में भक्त यहां पुरी में इकट्ठे हुए। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को जबरदस्त सुरक्षा चौकसी के बीच मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने झाडू लगाने की पहिंद विधि कर यहां पुराने शहर के जमालपुर के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से 138वीं वार्षिक रथयात्रा की शनिवार सुबह विधिवत शुरुआत की।

ईद पर बिदका पाकिस्तान, रेंजर्स से मिठाई लेने से किया इंकार

ईद पर बिदका पाकिस्तान, रेंजर्स से मिठाई लेने से किया इंकार

अमृतसर - ईद के दिन भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। शनिवार को पहले पाकिस्तान ने भारत की ओर से भेंट की गई मिठाई ठुकरा दी। इसके कुछ घंटे बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला और पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। यही नहीं, शनिवार को यह भी बात सामने आई कि पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी के वॉयस सैंपल सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने से भी इनकार कर दिया है।

मुझे हाफ गर्लफ्रेंड का ऑफर नहीं

मुझे हाफ गर्लफ्रेंड का ऑफर नहीं

पर्यटकों को घुमाएंगी एचआरटीसी की टैक्सियां

पर्यटकों को घुमाएंगी एचआरटीसी की टैक्सियां

नेक्सा ब्रांड शोरूम के लिए मारुति भर्ती करेगी 2500 मैनेजर्स

नेक्सा ब्रांड शोरूम के लिए मारुति भर्ती करेगी 2500 मैनेजर्स

अमरीका के दो मिलिट्री केन्द्रों पर फायरिंग, चार नौसैनिक की मौत

अमरीका के दो मिलिट्री केन्द्रों पर फायरिंग, चार नौसैनिक की मौत

हिमाचल में नहीं बढ़ेगा बस किराया

हिमाचल में नहीं बढ़ेगा बस किराया

दिल्ली सरकार के उद्योग आयुक्त 10 लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिल्ली सरकार के उद्योग आयुक्त 10 लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अब नच बलिए-7 में ठुमके लगाएंगे चेतन भगत

अब नच बलिए-7 में ठुमके लगाएंगे चेतन भगत

संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर हफीज पर एक साल का बैन

संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर हफीज पर एक साल का बैन

पटेल-भज्जी की फिरकी ने लपेटा जिम्बाब्वे

पटेल-भज्जी की फिरकी ने लपेटा जिम्बाब्वे

केंद्र सरकार के नर्म रूख के चलते बाजार नए शिखर पर

केंद्र सरकार के नर्म रूख के चलते बाजार नए शिखर पर

खेतान को दिल्ली में कैबिनेट मंत्री का दर्जा

खेतान को दिल्ली में कैबिनेट मंत्री का दर्जा

13 साल बाद दबोचा गोधरा कांड का आरोपी

13 साल बाद दबोचा गोधरा कांड का आरोपी

सोमनाथ मंदिर को 40 किलो सोना किया दान

सोमनाथ मंदिर को 40 किलो सोना किया दान

कश्मीर में बादल फटा, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

कश्मीर में बादल फटा, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

तालिबान ने श्रीश्री रविशंकर को दी जान से मारने की धमकी

तालिबान ने श्रीश्री रविशंकर को दी जान से मारने की धमकी

नाइजीरिया में एक के बाद एक धमाके 63 लोगों की मौत

नाइजीरिया में एक के बाद एक धमाके 63 लोगों की मौत

पुडा ने खोला नौकरियों का पिटारा, आवेदन ऑनलाइन

पुडा ने खोला नौकरियों का पिटारा, आवेदन ऑनलाइन

Back Page 163
X