नई दिल्ली - आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की जिंदगी पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। आतंकी सगंठन तहरीक-ए-तालिबान ने श्रीश्री रविशंकर को जान से मार देने की धमकी दी है। धमकी भरा दो खत मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। गृह मंत्रालय के अलर्ट जारी करने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की पड़ताल में लग गई हैं। धमकी के बाद से आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
कश्मीर घाटी में तहरीक-ए-तालिबान फैल चुका है आतंक इससे पहले आतंकी संगठन ने हाल ही में कश्मीर घाटी के लोगों को धमकी देकर दहशत में डाल दिया था। घाटी में तहरीक-ए-तालिबान के नाम से जगह जगह पर पोस्टर लगाए गए थे। धमकी देते हुए कहा गया था कि वे दूसरे राज्यों से काम के सिलसिले में आने वाले लोगों को अपने घरों में जगह न दें। नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।