अहमदाबाद - मुंबई के एक हीरा कारोबारी परिवार ने गुजरात के गिर सोमनाथ जिला में समुद्र किनारे स्थित विश्वविख्यात सोमनाथ मंदिर को लगभग 11 करोड़ रुपए मूल्य का 40.27 किलो सोना दान किया है। भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से पहला माने जाने वाले इस मंदिर के प्रबंधन के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए शुक्रवार को बताया कि पूर्व में भी सोना दान दे चुके विसनदास लखी परिवार के सदस्य दिलीपभाई लखी ने आषाढ़ी अधिकमास के पवित्र अवसर पर यह सोना दान दिया