मुबंई - अभिनेता वरुण धवन ने मोहित सूरी की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में उनके भूमिका निभाने के बारे में यह कहते हुए खंडन किया है कि उन्हें रोमांटिक फिल्म में काम करने के लिए कोई पेशकश नहीं की गई है। 2016 में आने वाली इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। यह फिल्म लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है और उसी नाम से बनाई जा रही है। ‘बदलापुर’ के अभिनेता का कहना है कि हालांकि उसने इस फिल्म को साइन नहीं किया है, लेकिन भविष्य में वह मोहित के साथ काम करना पसंद करेंगे