Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

ईद पर दहला इराक, तीन दिन के शोक की घोषणा

Updated on Sunday, July 19, 2015 13:54 PM IST

बगदाद - इराक के पूर्वी प्रांत दियाला के एक व्यस्त बाजार में शनिवार को ईद के मौके पर हुए जबरदस्त कार बम धमाके में कम से कम 115 लोगों की मौत हो गई। कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बगदाद से करीब 30 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित खान बनी साद में हुए इस धमाके के कारण आसपास की कई इमारतें ढह गईं। इराक के बड़े हिस्से पर आईएस का कब्जा है। आईएस के बयान के मुताबिक उनके एक सदस्य ने भीड़ में तीन टन विस्फोटकों को उड़ा दिया।

 

आईएस पहले भी दियाला प्रांत में हमले कर चुका है। पुलिस अधिकारी अहमद अल तमिमी ने एजेंसियों को कहा कि बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बच्चों के शरीर के अंग इकट्ठा कर रहे थे। दियाला प्रांत में अधिकारियों ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है और ईद के मौके पर होने वाले जश्न को रद्द करने का फैसला किया है। इराक के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में सरकार और आईएस के बीच जंग चल रही है। आईएस ने दियाला प्रांत पर पिछले साल कब्जा कर लिया था। हालांकि बाद में उसे प्रांत से निकाल दिया गया था, लेकिन आज भी कई हिस्सों में आईएस की मौजूदगी है।

 

इससे पहले नाइजीरिया में नमाज पढ़ रहे लोगों को निशाना बनाया गया था। यहां दो अलग-अलग सिलसिलेवार बम धमाकों में 63 लोगों की मौत हो गई थी।टोकरी में समेटे बच्चों के शवों के टुकड़ेयह धमाका इतना ताकतवर था कि लाशों के टुकड़े आसपास की बिल्डिंगों की छतों तक बिखर गए। कुछ लोगों को सब्जी की टोकरी में बच्चों के शव के टुकड़े समेटने पड़े। बताया जा रहा  है कि आईएस ने रमजान के पाक महीने में भी हिंसा जारी रखी। इसमें 200 काल का ग्रास बन चुके है।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X