Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

Haryana

रक्षाबंधन पर मिला हरियाणा की महिलाओं को मिला सीएम से विशेष उपहार

रक्षाबंधन पर मिला हरियाणा की महिलाओं को मिला सीएम से विशेष उपहार

पंचकूला - हरियाणा में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शुक्रवार को पंचकूला के मनसा देवी कांप्लेक्स में महिला पुलिस थाने का शुभारंभ करके महिलाओं को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक अनूठा उपहार दिया है। इसके साथ ही हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां सभी 21 जिलों में एक-एक महिला पुलिस थाने खोलने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता हुई तो अन्य शहरों व कस्बों में भी महिला थाने खोले जाएंगे।

प्रदेश सरकार  40 हजार बरोजगार युवाओं को देगी रोजगार

प्रदेश सरकार 40 हजार बरोजगार युवाओं को देगी रोजगार

चंडीगढ - मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के 10 दिवसीय विदेश दौरे से प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये के विदेशी निवेश की संभावनाएं जताई हैं। इससे राज्य के 40 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। अमेरिका और कनाडा के दौरे से लौटे सीएम ने चंडीगढ़ में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान पांच कंपनियों के साथ निवेश को लेकर समझौते हुए हैं और 21 कंपनियों ने हरियाणा में निवेश की इच्छा जताई है। इन कंपनियों को आकर्षित करने के लिए अगले साल जनवरी में निवेशकों के लिये गुडग़ांव में ‘हैपनिंग हरियाणा’ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन फ्री बस सुविधा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन फ्री बस सुविधा

पंचकूला - पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल की ओर से रक्षाबंधन के उत्सव पर राज्य की महिलाओं को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में नि:शुल्क यात्रा उपलब्ध करवाने के लिए जो तोहफा दिया है, वह मुख्यमंत्री का बहुत ही सराहनीय फैसला है।  विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी महिलाओं एवं 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है। इससे महिलाओं को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि गत सरकार ने रक्षाबंधन वाले दिन ही नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की थी, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुविधा दो दिन के लिए उपलब्ध करवाकर राज्य की महिलाओं को सम्मान दिया है।

नेशनल स्तर के रेसलर का मर्डर, नहर में मिला शव

नेशनल स्तर के रेसलर का मर्डर, नहर में मिला शव

सोनीपत - हरियाणा के सोनीपत में एक राष्ट्रीय स्तर के रेसलर का चाकुओं से गोदा हुआ शव नहर में मिला है। नेशनल जूनियर रेसलिंग में कांस्य पदक जीत चुके 21 वर्षीय रेसलर हंसराज का शव सोनीपत जिला के काकरोई गांव में मिला, शव बोरे में बंद था। हंसराज के शरीर पर चाकुओं के 24 निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि हंसराज सोमवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसके बाद से वापस घर नहीं लौटे। इसके बाद उनके पिता सुरेश ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हंसराज की हत्या से गुस्साए लोगों ने थाने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में गांव में पांच ऐसी घटनाएं हो चुकी है।

पुलिस मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात नामी अपराधी गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात नामी अपराधी गिरफ्तार

चंडीगढ़ - पंचकूला सीआईए स्टॉफ ने मंगलवार तडक़े नाडा साहिब गुरुद्वारा के पीछे सुनसान क्षेत्र से 2 कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ करते हुए उन्हें काबू कर लिया। बदमाशों और पुलिस के बीच काफी देर तक फायरिंग भी हुई। इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ और पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी से भारी असलाह बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अम्बाला गैंगवार का कुख्यात बदमाश गोबिन्द शर्मा उर्फ सोनू भी शामिल है जिसने 2006 में एक युवती और 2010 में अम्बाला जिला अदालत में दिनदहाड़े गैंगवार के चलते युवती के भाई राजेश उर्फ बोबी की हत्या कर दी थी।

9 किलो अफीम सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

9 किलो अफीम सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

सिरसा - पुलिस द्वारा गांव रत्ताखेड़ा में दो गाडय़िों में सवार दो लोगों से भारी मात्रा में अफीम मिलने पर सोमवार देर रात्रि तक पुलिस की छापामार कार्रवाई चलती रही। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने इस तस्करी में 5 लोगों को हिरासत में लेते हुए उनसे 9 किलोग्राम अफीम व साढ़े 6 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। उन्होंने बताया कि काबू किए गए गाड़ी सवार आरोपी पृथ्वी सिंह निवासी भाकरवासी राजस्थान ने कबूल किया है कि उसने उक्त 9 किलो अफीम में से 3 किलो अफीम जंडवाला जाटान के तस्कर चरणजीत उर्फ चरणा व निक्का को सप्लाई करनी थी तथा बाकी 6 किलो अफीम जंडवाला जाटान के ही तस्कर जगसीर उर्फ सीरा व उसके पुत्र अमनप्रीत को देनी थी।

पेंशन भुगतान में पारदर्शिता नहीं तो मजबूरन संघर्ष करना होगा - हुड्डा

पेंशन भुगतान में पारदर्शिता नहीं तो मजबूरन संघर्ष करना होगा - हुड्डा

चंडीगढ़ - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि अगर पेंशन के भुगतान में पारदर्शिता न आई तो वह जनता के लिए संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकारों को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए हुड्डा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं और दसवीं करने के सरकारी फैसला पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि अगर गत पंचायत चुनावों के आंकड़ों पर गौर किया जाये तो इस फैसले से सामान्य श्रेणी के 60 प्रतिशत पुरूष व 81 प्रतिशत महिलाएं चुनाव लडऩे से वंचित रह जाएंगी वहीं अनुसूचित जाति के 62 प्रतिशत पुरूष व 83 प्रतिशत महिलाएं अपना चुनाव लडऩे का संवैधानिक अधिकार खो देंगे।

पानीपत से लापता बच्चे सिरसा में परिजनों को मिले

पानीपत से लापता बच्चे सिरसा में परिजनों को मिले

सिरसा - रविवार दोपहर पानीपत से अपने परिजनों से बिछुड़कर सिरसा पहुंचे तीनों नाबालिग बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल के संयुक्त प्रयासों से सोमवार सुबह उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। इस कार्य में ओपन शेल्टर होम सिरसा का भी काफी योगदान रहा। दरअसल, पानीपत के 10 से 12 वर्ष की आयु के 5वीं कक्षा के छात्र गुलशन पुत्र रामकिशोर, राजन पुत्र सुधीर और चंदन पुत्र सुबोध चौधरी गंगाराम कॉलोनी, कच्चा काबड़ी फाटक के पास रहने वाले हैं। ये तीनों बच्चे पानीपत के सनसाईन पब्लिक स्कूल में एक ही कक्षा के सहपाठी है।

 

डीआरडीए में पूर्व क्लर्क ने किया 6 लाख रुपये का गबन

डीआरडीए में पूर्व क्लर्क ने किया 6 लाख रुपये का गबन

रक्षाबंधन पर बहनों को पीएम देंगे दो खास तोहफे

रक्षाबंधन पर बहनों को पीएम देंगे दो खास तोहफे

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा रद्द

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा रद्द

गूगल का डिजिटल साक्षरता लिए हरियाणा के साथ समझौता

गूगल का डिजिटल साक्षरता लिए हरियाणा के साथ समझौता

बदलेंगे हरियाणा के स्कूलों को मान्यता देने के नियम : एमएल कौशिक

बदलेंगे हरियाणा के स्कूलों को मान्यता देने के नियम : एमएल कौशिक

बेकाबू ट्रक ने ली एक परिवार के 2 युवकों की जान

बेकाबू ट्रक ने ली एक परिवार के 2 युवकों की जान

कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ बेटे की हत्या कर शव पोल्ट्री फार्म में दफनाया

कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ बेटे की हत्या कर शव पोल्ट्री फार्म में दफनाया

पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने पर समय दे सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने पर समय दे सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

बहादुर बहनों का छेड़छाड़ का आरोप निराधार, आरोपियों को मिली क्लीन चिट

बहादुर बहनों का छेड़छाड़ का आरोप निराधार, आरोपियों को मिली क्लीन चिट

एआईपीएमटी में जींद का विपुल देशभर में अव्वल

एआईपीएमटी में जींद का विपुल देशभर में अव्वल

न्यूयार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल हुए हरियाणा के सीएम

न्यूयार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल हुए हरियाणा के सीएम

उल्टा झंडा लगी जिप्सी से परेड का निरीक्षण, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

उल्टा झंडा लगी जिप्सी से परेड का निरीक्षण, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

स्वतंत्रता सेनानियों को झुककर खटटर ने किया नमन

स्वतंत्रता सेनानियों को झुककर खटटर ने किया नमन

छात्र ने ही रची थी अपने अपहरण की साजिश

छात्र ने ही रची थी अपने अपहरण की साजिश

सीबीआई खंगालेगी 1800 करोड़ के घोटाले के राज

सीबीआई खंगालेगी 1800 करोड़ के घोटाले के राज

सीएम मनोहरलाल से मिले गोपाल कांडा, राजनीति गरमाई

सीएम मनोहरलाल से मिले गोपाल कांडा, राजनीति गरमाई

हरियाण पुलिस विभाग में फेरबदल कई डीएसपी बदले गए

हरियाण पुलिस विभाग में फेरबदल कई डीएसपी बदले गए

Back Page 32
X