Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

हरियाणा

More News

पुलिस मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात नामी अपराधी गिरफ्तार

Updated on Wednesday, August 26, 2015 15:28 PM IST

चंडीगढ़ - पंचकूला सीआईए स्टॉफ ने मंगलवार तडक़े नाडा साहिब गुरुद्वारा के पीछे सुनसान क्षेत्र से 2 कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ करते हुए उन्हें काबू कर लिया। बदमाशों और पुलिस के बीच काफी देर तक फायरिंग भी हुई। इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ और पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी से भारी असलाह बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अम्बाला गैंगवार का कुख्यात बदमाश गोबिन्द शर्मा उर्फ सोनू भी शामिल है जिसने 2006 में एक युवती और 2010 में अम्बाला जिला अदालत में दिनदहाड़े गैंगवार के चलते युवती के भाई राजेश उर्फ बोबी की हत्या कर दी थी।

 

पुलिस ने सोनू के साथ उसके साथी डेराबस्सी के रहने वाले हनीश ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया, जिस पर हाल ही में इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 स्थित बिजली ऑफिस में कैशियर लूट एवं हत्याकांड में शामिल होने का शक जताया जा रहा है। अम्बाला-पंचकूला के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि तडक़े 3 बजे सीआईए-1 इंचार्ज बलजीत सिंह को गुप्त सुचना मिली कि पंचकूला में कुछ नामी बदमाश अवैध हथियारों के साथ एक सिल्वर ग्रे रंग की स्काला गाड़ी में बड़ी वारदात को अजाम देने के लिए घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर बलजीत सिंह निरीक्षक सीआईए ने अपनी टीम के साथ नाडा साहब गुरुद्वारा के पीछे घग्गर के साथ जाती सडक़ पर गाड़ी ट्रेस कर ली। पुलिस ने जब गाड़ी का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

 

फायरिंग का जवाब देते हुए पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही गाड़ी समेत धर दबोचा। कार में सवार हनीश ठाकुर और गोबिन्द शर्मा के कब्जे से एक देसी कट्टा 3.15 बोर, 2 पिस्टल .25 एमएम, एक रिवाल्वर 32 बोर व 2 पिस्टल 32 बोर, 140 जिन्दा कारतूस व 2 खाली कारतूस बरामद हुये। हनीश ठाकुर के खिलाफ हरियाणा, पंजाब तथा मेरठ में लूट के मामले दर्ज हैं। पटियाला में हनीश पर गाड़ी को लूटने का आरोप है और ये पंजाब में छोटे बाबा के नाम से मशहूर हैं। इन दोनों की आज बैंक की कैश वैन लूटने की योजना थी। आरोपियों से पड़ताल में यह भी पता चला है कि दोनों ने एक जेल अधीक्षक की हत्या करने की फिराक में भी थे।

 

पूछताछ में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे गैंगस्टर निशान सिंह फौजी को भी पुलिस कस्टडी में गोली से उड़ाना चाहते थे। आरोप है कि हनीश ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेल उप अधीक्षक, अम्बाला संजय बांगड़ पर भी गोली चलायी थी। इन दोनों से और भी कई खुलासे होने की सम्भावना है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X