Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

हरियाणा

More News

एआईपीएमटी में जींद का विपुल देशभर में अव्वल

Updated on Tuesday, August 18, 2015 10:14 AM IST

जींद - विपुल गर्ग ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) में देशभर में पहला स्थान लेकर हरियाणा का नाम ऊंचा कर दिया है। वहीं राजस्थान की खुशी तिवारी को दूसरा स्थान मिला है। विपुल ने 720 में से 695 अंक हासिल किए हैं, वहीं खुशी को 688 अंक मिले हैं। विपुल के पिता विरेंद्र गर्ग जींद के पालिका बाजार में रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं और मां ऊषा गृहिणी हैं। सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही इस परिवार को मानो दुनिया की हर खुशी मिल गयी। फोन पर बधाइयों का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि रात तक चलता रहा। यहां सुभाष नगर में उनके घर पर भी बधाई देने वाले आते रहे।

 

इस कामयाबी पर विपुल ने बताया कि मेरा और मेरे माता-पिता का सपना पूरा हो गया है। मेडिकल एंट्रेंस में टॉप-10 में आने का विश्वास तो था, लेकिन इतना यकीन नहीं था कि टॉप करूंगा। एमबीबीएस में दाखिले के लिए सीबीएसई को इस बार यह परीक्षा 2 बार करवानी पड़ी। पहले 3 मई को हुई परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रद्द कर दी गयी थी। इस पर विपुल कहते हैं मैंने पहले की परीक्षा में भी अच्छा किया था। वह रद्द हो गयी तो मैं दुखी हो गया था। लेकिन फिर मैंने इसे अवसर की तरह लिया और इसका इस्तेमाल अपने कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान देने के लिए किया। जींद के गोपाल विद्या मंदिर और डीएवी स्कूल के छात्र रहे विपुल ने बताया कि वह मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहता हैं और कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर बनकर अपने क्षेत्र में लोगों को किफायती इलाज की सुविधा देना चाहता हूं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X