कुरुक्षेत्र - स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को झुककर नमन किया। एक वृद्ध जब मुख्यमंत्री के पैर छूने लगे तो उन्होंने उनके हाथ पकड़ लिये। आपकी समस्या हल हो जाएगी। समारोह में अजीत सिंह, धन कौर, दलीप कौर, संतोष कुमारी, सुशीला कुमारी, लाजवंती, कस्तूरी देवी, जसवीर कौर, भागवती देवी, पूर्ण कौर, सुरेंद्र कौर, पुष्पा देवी, हरभजन कौर, सुरजीत कौर, कुलदीप कौर, कृष्णा देवी, सतपाल कौर, दलजीत कौर, सुखविंद्र कौर तथा हरदीप कौर को सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में स्कूल की बच्चियों से राष्ट्रगान का उच्चारण गलत हो गया तो मुख्यमंत्री ने समापन पर बच्चियों को पास बुलाकर दोबारा राष्ट्रगान सुना और उनकी गलती ठीक करवाई। समारोह में मुख्यमंत्री केसरिया पगड़ी और उसी रंग की जैकेट पहनकर आए थे।