रोहतक - रक्षाबंधन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहनों को बेहद खास तोहफा देने जा रहे हैं। तोहफे भी एक नहीं, बल्कि दो-दो। दरअसल, बहनों को इस बार मोदी के हस्ताक्षर सहित शुभकामनाओं का संदेश मिलेगा। इसके लिए लाखों ब्रोशर प्रिंट बनाए गए हैं। बहनों को दूसरी सौगात प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा की है। हर विधानसभा क्षेत्र को 11000 सुरक्षा बीमा कराने का टारगेट दिया गया है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश के कंवीनर का जिम्मा रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर को सौंपा है। भाजपाई मिलकर कराएंगे बहनों का सुरक्षा बीमा भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे बहनों को राखी के पर्व पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा की सौगात दें।
इसकी शुरुआत वे अपने परिवार से रक्षाबंधन के दिन बहनों का सुरक्षा बीमा करा करेंगे। संदेश में दो नन्हीं बहनों को राखी बांधते हुए दर्शाया गया है। इसके जरिए प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना का प्रचार भी होगा। जिसमें योजना की विस्तृत जानकारी भी बधाई संदेश के साथ दी जाएगी। खास बात यह है कि यह संदेश प्रधानमंत्री ने पाठकों से संवाद बनाते हुए दिया है। 261 लड़कियों ने छोड़ा स्कूल, पहले बनाओ शौचालय, फिर पढ़ाओ इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को सीना चौड़ा कर कहा था कि बच्चियों के लिए एक साल में 4.25 लाख शौचालय बना दिए, लेकिन जमशेदपुर के खरसावां जिले में 261 बच्चियों ने शौचालय न होने के कारण ही स्कूल छोड़ दिया। स्कूल में 261 छात्रओं के लिए सिर्फ 5 शौचालय बने हैं, जबकि स्कूल आवासीय है। ये लड़कियां खुले में शौच जाने को मजबूर थीं। इनसे छेड़छाड़ की घटनाएं भी बढ़ती जा रही थीं। आखिरकार ईचागढ़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की लड़कियों ने स्कूल छोड़ने का ही फैसला कर लिया।