Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

हरियाणा

More News

सीएम मनोहरलाल से मिले गोपाल कांडा, राजनीति गरमाई

Updated on Friday, August 14, 2015 11:34 AM IST

पंचकूला - पिछली हुड्डा सरकार में गृह मंत्री रह चुके हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर सियासत गरमा दी है। कांडा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात को भाजपा में आने की राह तैयार करने से जोडक़र देखा जा रहा है। कांडा पिछली विधानसभा में आजाद विधायक चुने गए थे और बाकी छह विधायक के साथ मिलकर हुड्डा सरकार को करीब पौने पांच साल तक समर्थन दिए रखा था। दिल्ली की एयर होस्टेस गीतिका आत्महत्या कांड में सुर्खियों में आए गोपाल कांडा तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दिल्ली की कांग्रेस सरकार से किसी तरह का सहयोग नहीं मिलने से नाराज थे।

 

हुड्डा सरकार से समर्थन वापस लेने के दो दिन बाद कांडा ने 2 मई 2014 को हरियाणा लोकहित पार्टी का गठन किया और अधिकतर विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। चुनाव से पहले उनकी भाजपा, हजकां और हरियाणा जनचेतना पार्टी के साथ गठन की कई बार चर्चाएं चलीं, लेकिन बात नहीं बनी।हलोपा का राजनीतिक प्रदर्शन हालांकि निराशाजनक रहा। पिछले कई दिनों से कांडा अचानक सक्रिय हो गए हैं।। उनके भाई एवं पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने निकाय व पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह पर लडने का ऐलान तक कर रखा है। भाजपा सरकार को बने साढ़े नौ माह हो गए। कांडा की मुख्यमंत्री से इस मुलाकात को उनके भाजपा प्रेम का इजहार बताया जा रहा है।  पूर्व गृह मंत्री कांडा ने कुछ दिन पहले अपने वरिष्ठ साथियों से भाजपा व कांग्रेस को लेकर चर्चा की थी।

 

कुछ सलाहकारों ने उन्हें भाजपा को बेहतर बताया तो कुछ ने वापस कांग्रेस के साथ जाने की सलाह दी थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा चुनाव के मुख्य रणनीतिकार अशोक बुवानीवाला भी बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में ही थे, लेकिन उन्होंने कांडा के मुख्यमंत्री से मिलने की कोई जानकारी होने से इनकार किया है। कांडा से जब सीएम से हुई मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कांडा पिछली सरकार में अपने फोन टेप कराने का आरोप लगाकर भी सुर्खियों में आए थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X