पंचकूला - हरियाणा में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शुक्रवार को पंचकूला के मनसा देवी कांप्लेक्स में महिला पुलिस थाने का शुभारंभ करके महिलाओं को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक अनूठा उपहार दिया है। इसके साथ ही हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां सभी 21 जिलों में एक-एक महिला पुलिस थाने खोलने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता हुई तो अन्य शहरों व कस्बों में भी महिला थाने खोले जाएंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन को भाई-बहन की रक्षा का सूत्र कहा गया है। राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिलों में महिला पुलिस थाने खोलकर न केवल देश को बल्कि दुनिया के अन्य देशों को भी महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कई अपराधए कुकृत्य होते हैं जिनकी जानकारी पुरुष पुलिस अधिकारियों के समक्ष महिलाएं देने से हचकचाती हैं। अब वे बेझिझक होकर अपनी शिकायत व दर्ज करा सकती हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ही महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए हरियाणा परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। पहले यह सुविधा केवल रक्षाबंधन के दिन ही उपलब्ध थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड आफ. ऑनर भी दिया गया। स्कूली छात्राओं व महिलाओं ने मनसा देवी सिंहद्वार से महिला पुलिस थाने तक एक किलोमीटर दूरी में फ्रीडम परेड की।
इस अवसर पर सांसद रतन लाल कटारिया, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता व लतिका शर्माए पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंगल, गृह सचिव पीके महापात्राए अंबाला, पंचकूला आयुक्त ओपी सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्यए उपायुक्त विवेक आत्रेय, डीसीपी अनिल धवन, मेयर उपेंद्रकौर आहलुवालिया, सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा, भाजपा के जिलाध्यक्ष विशाल सेठ आदि उपस्थित थे।