Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

हरियाणा

More News

पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने पर समय दे सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

Updated on Wednesday, August 19, 2015 11:01 AM IST

हिसार/ फतेहाबाद - पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता लागू करने से पहले सरकार को पंचायत चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को समय देना चाहिए। यह शर्त इन चुनावों की बजाय अगले चुनावों में लागू होनी चाहिए। यह बात रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आदमपुर में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास किसी भी प्रकार का अनुभव नहीं है। यही कारण है कि इस अपरिपक्वता से अभी तक पंचायत चुनाव नहीं करवा सकी। हुड्डा ने कहा कि देश की शिक्षा मंत्री की दसवीं की मार्कशीट पर ही सवाल उठ रहे हैं।

 

सांसद ने कहा कि इस शर्त से काफी लोग प्रभावित होंगे और चुनाव लडऩे से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने जाटों को आरक्षण देने के सवाल पर कहा कि देश में पहले ही जाति के आधार पर आरक्षण दिया जा रहा है तो जाटों को आरक्षण से वंचित रखना न्यायपूर्ण नहीं है। संसद न चलने के मुद्दे पर सांसद हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने संसद में तानाशाही रवैया अपनाया और चर्चा करने को तैयार नहीं थे। जब सरकार ने उनकी मांग को मान लिया तो उन्होंने संसद को एक पल के लिए भी नहीं रोका।  इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में ही लोग सरकार से परेशान नजर आ रहे हैं।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जा सके। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पद यात्रा शुरू करेंगे और हिसार जिले के प्रत्येक हलके में जाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा की मुलाकात के बारे में सांसद दीपेंद्र ने कहा कि अरोड़ा शिष्टाचार के नाते उनके पिता से मिलने आए थे इसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। वहीं फतेहाबाद में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार 9 माह में ही फ्लॉप हो गई है। भाजपा ने जनता को बहकाकर वोट हथिया लिए लेकिन लोगों के सामने भाजपा की असलियत सामने आ गई। हुड्डा अरोड़वंश धर्मशाला में वर्करों को संबोधित कर रहे थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X